बाहरी राज्यों के ट्रक चालकों को विशेष पथ कर से छूटः उप-मुख्यमंत्री अग्निहोत्री

by
एएम नाथ। शिमला : राज्य सरकार ने प्रदेश में मौजूदा सेब सीजन के दौरान बाहरी राज्यों के ट्रक चालकों को विशेष पथ कर (स्पेशल रोड टैक्स) से छूट प्रदान की है। हिमाचल में प्रवेश करने वाले दूसरे राज्यों के ट्रक चालक जो नेशनल परमिट के तहत कवर नहीं हैं को अन्य राज्यों में आलू और सेब के परिवहन के लिए विशेष पथ कर से तुरंत प्रभाव से छूट प्रदान की गई है। परिवहन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।
उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज यहां यह जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार बागवानों और किसानों के हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। परिवहन विभाग द्वारा बागवानों और किसानों के उत्पादों के परिवहन को सुगम बनाने तथा उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेब और आलू के परिवहन के लिए विशेष पथ कर से छूट प्रदान करने से सभी हितधारकों को मदद मिलेगी।
उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में मानसून तथा सेब सीजन के दृष्टिगत परिवहन विभाग द्वारा सभी तैयारियां समयबद्ध पूर्ण की गई हैं। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर सभी एहतियाती उपाय पूर्ण किए गए हैं। उन्होंने सभी हितधारकों से सड़क सुरक्षा नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

केंद्र सरकार ने एक भी राशन कार्ड काटने का आदेश नहीं दिया -आप सरकार राशन कार्ड के नाम पर लोगों को गुमराह करना बंद करे : निमिषा मेहता

गढ़शंकर :  आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार द्वारा भाजपा की केंद्र सरकार पर राशन कार्ड काटने के लगाए गए आरोपों को झूठा करार देते हुए भाजपा की गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र इंचार्ज  निमिषा मेहता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में निजी विकास व अन्य निर्माण संबंधी कार्यों पर 16 सितम्बर तक रोक – डीसी जतिन लाल

ऊना, 5 जुलाई – जिला में आपदा प्रभावित भवनों व सड़कों के पुनःनिर्माण को छोड़कर अन्य किसी भी प्रकार के निजी विकास और निर्माण संबंधी गतिविधियों के लिए पहाडों की कटाई पर 16 सितम्बर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दोस्तों ने MBBS छात्रा के साथ नशे की हालत में सामूहिक बलात्कार : 2 दोस्तों और उनके एक साथी के खिलाफ गैंग रेप का मामला दर्ज, गिरफ्तार

सांगली : महाराष्ट्र के सांगली में थर्ड ईयर की एक एमबीबीएस की छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना सामना आई है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक पीड़ित छात्रा के दो दोस्तों और उनके एक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ज्वाली में विकास कार्यों व योजनाओं पर समीक्षा बैठक आयोजित-पारदर्शिता पूर्वक राजस्व कार्यों का निस्तारण करें अधिकारी : डीसी हेमराज बैरवा

*उपायुक्त ने सरकारी स्कूलों में जांची व्यवस्थाएं, फील्ड में विकास कार्यों का किया निरीक्षण* एएम नाथ। ज्वाली,11 दिसंबर :  उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि अधिकारी राजस्व कार्यों का पूर्ण पारदर्शिता पूर्वक निस्तारण करना...
Translate »
error: Content is protected !!