बिक्रम मजीठिया की न्यायिक हिरासत बढ़ी : जेल में कटेगी दिवाली की रात

by

चंडीगढ़ :  आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया दिवाली की रात जेल में ही बिताएंगे। जेल प्रशासन द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए उन्हें अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश की अदालत में पेश किया गया।

इस दौरान सरकार की ओर से विशेष सरकारी वकील प्रीत इंदर पाल सिंह और वकील मनजीत सिंह अदालत में पेश हुए, जबकि मजीठिया की ओर से एडवोकेट एचएस धनोआ पेश हुए। अदालत ने बिक्रम मजीठिया की न्यायिक हिरासत एक नवंबर तक बढ़ा दी है।
बता दें कि पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया नाभा जेल में अन्य विचाराधीन कैदियों और खूंखार अपराधियों के साथ एक ही बैरक में रह रहे हैं, क्योंकि अदालत ने अलग सेल की उनकी याचिका खारिज कर दी है। इस अनुरोध को खारिज करते हुए अदालत ने पंजाब सरकार और जेल अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे हाईकोर्ट के निर्देशों और जेल नियमावली के अनुसार शिअद नेता के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें।
हालांकि, मजीठिया को आंशिक राहत मिली क्योंकि अदालत ने उन्हें सप्ताह में दो बार एक अलग कमरे में परिवार के सदस्यों और वकीलों से मिलने की अनुमति दी हुई है। उनके वकील अर्शदीप सिंह कलेर ने कहा कि यह अनुमति परिवार द्वारा मंजूरशुदा 10 व्यक्तियों तक विस्तारित है, जिसमें उनकी कानूनी टीम भी शामिल है और ये मुलाकातें आमने-सामने होंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कोविड से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी के लिए हैल्पलाइन नंबरों पर संपर्क किया जाए: अपनीत रियात

जिले में 2.85 लाख से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोजें लगी स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने टैस्टिंग व टीकाकरण में लाई तेजी होशियारपुर I  जिले में चल रहे टीकाकरण अभियान के अंतर्गत अब तक...
article-image
पंजाब

गांवों में छप्पड़ों के नवीनीकरण व खेल मैदानों के निर्माण कार्य को जल्द किया जाए पूरा: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने जल सप्लाई व सैनीटेशन विभाग के प्रमुख सचिव की मौजूदगी में अधिकारियों के साथ की बैठक गांव छावनी कलां, बसी गुलाम हुसैन व बजवाड़ा में गीले-सूखे कूड़े के प्रबंधन, छप्पड़ के...
article-image
पंजाब

होशियारपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया – आम आदमी पार्टी के 5, कांग्रेस के 1 व भाजपा के 1 उम्मीदवार रहे विजयी

जिला चुनाव अधिकारी ने काउंटिंग स्टाफ, सुरक्षा अमले व उम्मीदवारों का धन्यवाद प्रकट किया मीडिया की ओर से निभाई जिम्मेदारी की प्रशंसा की होशियारपुर, 10 मार्च: जिले में चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक मुकम्मल हो गई...
article-image
पंजाब

Special camps to be held

Hoshiarpur/Nov. 22/Daljeet Ajnoha  : Deputy Commissioner-cum-District Election Officer Komal Mittal said that as per the directions of Chief Electoral Officer, Punjab, special camps will be held on 23.11.2024 (Saturday) and 24.11.2024 (Sunday) (except Assembly Constituency...
Translate »
error: Content is protected !!