बिक्रम मजीठिया ने किया सुखबीर बादल पर हमले के दूसरे साथी का भी किया खुलासा : कहा- आपराधिक रिकॉर्ड वाला है आतंकवादी

by
अमृतसर :  मजीठिया ने कहा की मोटा भी आपराधिक रिकॉर्ड वाला ज्ञात आतंकवादी है।  मजीठिया ने कहा कि अब हमने चौड़ा के दोनों साथियों की पहचान कर ली जो तीन दिसबंर को श्री दरबार साहिब परिसर में उसके साथ मौजूद थे। वह दोनों उस समय भी मौजूद थे जब उसने परिसर की रेकी की और 4 दिसंबर को जब उसने एक अर्ध स्वचालित हथियार से सुखबीर सिंह बादल पर बिल्कुल नजदीक से गोली चलाई थी।  इससे अमृतसर पुलिस के उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि हमला एक अकेले व्यक्ति द्वारा किया गया ऑपरेशन था।
रेकी का वीडियो फुटेज हुआ जारी :  यह कहते हुए कि अमृतसर पुलिस और उसके कमिशनर गुरप्रीत सिंह भुल्लर को बहुत कुछ स्पष्ट करना है। उन्होंने कहा कि मैंने श्री दरबार साहिब परिसर में आतंकवादियों द्वारा की गई रेकी का वीडियो फुटेज जारी किया था। हमने दो दिन पहले ही एक आतंकवादी की पहचान धरम सिंह धर्मा उर्फ धर्म बाबा के रूप में की थी। अब हमने दूसरे साथी की भी पहचान कर ली है।
फिर भी अमृतसर पुलिस इस घटना को आतंकवादी हमला नही मान रही है और मामले में दर्ज एफआईआर में चौड़ा के दो साथियों को शामिल नही किया गया हैं। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि जसपाल उर्फ जस मोटा एक जाना-माना कटटरपंथी और आतंकवादी है।
वरिष्ठ नेता ने कहा कि यह साबित हो चुका है कि यह हमला नारायण की अगुवाई में सुखबीर सिंह बादल पर हमला एक सुनियोजित और पूर्व नियोजित हमला था, और इसमें दो अन्य लोग भी शामिल थे। इसलिए पंजाब के डीजीपी को प्रबोध कुमार जैसे निष्पक्ष और विश्वसनीय अधिकारी को जांच सौंपने में देरी नही करनी चाहिए।
‘हिरासत में लेकर की जाए पूछताछ’  :  उन्होंने कहा कि अब यह पता लगाना और भी महत्वपूर्ण हो गया कि पुलिस अधीक्षक हरपाल सिंह रंधावा हत्यारों की इस टीम की सहायता क्यों कर रहे थे। यह तभी किया जा सकता है जब एस.पी रंधावा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाए।  उन्होंने कहा कि अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत भुल्लर की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए, जिन्होंने सहानुभूति हासिल करने की एवं अकेले द्वारा हमला किया गया, से जांच को भटकाने की कोशिश कर रहे हैं और एफआईआर को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

AAP सरपंच पर हमला, उतारी पगड़ी, 7800 रुपए और मुहर भी लूटी, 17 के खिलाफ FIR दर्ज

लुधियाना :  लुधियाना के हलवारा में एक नगर कीर्तन के दौरान आम आदमी पार्टी के नेता और गांव के सरपंच सुखविंदर सिंह हलवारा पर लगभग एक दर्जन लोगों ने बेरहमी से हमला कर दिया। ...
article-image
पंजाब

तीनों बहनों की टांगें टूटी , पीजीआई में चल रहा इलाज : सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार ने रौंदा

खरड़ : जिला यमुनानगर की नौवीं में पढ़ती बहन महक और बारहवीं में पढ़ती बहन मानवी छुट्टियां होने के चलते रितिका साढौरा (सीयू में एमसीए की छात्रा ) मिलने और छुट्टियां बिताने के लिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब को भाखड़ा नांगल बांध के परिचालन मे हस्तक्षेप से पंजाब & हरियाणा हाईकोर्ट ने रोका : हरियाणा को पानी छोड़ने का आदेश दिया

चंडीगढ़ : पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस को भाखड़ा नांगल बांध के कामकाज में हस्तक्षेप करने से बचने का निर्देश दिया है, जो भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी)...
पंजाब , समाचार

शराब केसै बेचे सरकार… अपने विचार 9875961101 भेजे

चंडीगढ़ :  पंजाब सरकार ने प्रदेश में शराब की बिक्री तथा कीमत तय  करने की जिम्मेदारी आम लोगों व  हिस्सेदारों  पर छोड़ दी है। ‘आप’ सरकार ने 1 जुलाई से लागू होने वाली वर्ष...
Translate »
error: Content is protected !!