बिजली का पहले करना होगा भुगतान फिर खाते में आएगी सब्सिडी : प्रीपेड स्मार्ट बिजली मीटर उपभोक्ताओं को जोर का झटका धीरे से

by

एएम नाथ। शिमला। हिमाचल में प्रीपेड स्मार्ट बिजली मीटर लोगों को जोर का झटका धीरे से देंगे। किसी भी उपभोक्ता को बिजली का उपयोग करने से पहले प्रीपेड स्मार्ट मीटर को रिचार्ज करवाना होगा। इसके बाद इन्हें डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के तहत पैसा वापस आएगा।  प्रदेश में वर्तमान में 12 लाख उपभोक्ता 125 यूनिट से कम बिजली उपयोग करते हैं, इन्हें भी पहले रिचार्ज करवाना पड़ेगा, उसके बाद ही सब्सिडी उनके खाते में आएगी।

300 यूनिट नि:शुल्क बिजली देने का किया था वादा :   प्रदेश के घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक नि:शुल्क बिजली मिल रही है। सत्ता में आने से पहले कांग्रेस ने 300 यूनिट नि:शुल्क देने का वादा किया था, लेकिन अभी यह वादा पूरा नहीं हो पाया है। अगर प्रदेश सरकार 300 यूनिट बिजली नि:शुल्क करने की गारंटी को पूरा करती है तो ऐसे उपभोक्ताओं की संख्या 24 लाख तक हो जाएगी। प्रदेश में वर्तमान में घरेलू उपभोक्ताओं की संख्या 27 लाख है। इसके बाद स्मार्ट मीटर से बिल देने का लाभ महज तीन लाख उपभोक्ताओं को ही होगा। इनके लिए 3100 करोड़ रुपये का खर्च बिजली बोर्ड से लेकर उपभोक्ताओं की आर्थिक सेहत को भी खराब कर सकता है ।

कर्मचारियों ने की पूरे मामले की जांच की मांग :   राज्य बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन ने बोर्ड प्रबंधन की ओर से यूनियन पर लगाए आरोपों को गलत बताया है। कहा कि प्रबंधन अपनी नाकामियों को कर्मचारियों पर डाल रहा है। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर शर्मा ने कहा कि इस मामले से यूनियन का कोई लेना-देना नहीं है। दूसरी बड़ी बात यूनियन निदेशक मंडल का हिस्सा नहीं है और न ही वह निदेशक मंडल की बैठक में थे। इस बैठक में क्या हुआ, उसकी जानकारी मात्र बैठक में उपस्थित प्रबंधन वर्ग को ही थी। वहीं मिनट्स आफ मीटिंग एक गोपनीय दस्तावेज है, वह विधायक तक रातों-रात कैसे पहुंचा यह सोचने का विषय है। कहीं न कहीं यह जानकारी प्रबंधन वर्ग से बाहर गई है, जो एक जांच का विषय है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व सांसद खन्ना ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से भेंट कर पंजाब के मौजूदा हालातों पर की चर्चा 

 पंजाब में कानून व्यवस्था सुधरने के लिए दखल देने का किया आग्रह होशियारपुर 15  अक्टूबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सड़क पर फंसे पर्यटकों को हिमाचल की महिलाओं ने पिलाई ‘अपनेपन वाली चाय : वायरल हुआ ये खूबसूरत वीडियो

मनाली : मनाली में इस सीजन की पहली बड़ी बर्फबारी ने जहां एक ओर सैलानियों की मुश्किलें बढ़ा दीं, वहीं दूसरी ओर इंसानियत की एक खूबसूरत मिसाल भी सामने रख दी. भारी हिमपात के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रोहड़ू में एचआरटीसी के अनुबंध कर्मी से 4.50 ग्राम चिट्टा बरामद

सप्लाई नेटवर्क को लेकर पूछताछ जारी, धारा 21 के तहत मामला दर्ज एएम नाथ। शिमला :  रोहड़ू पुलिस ने अणु क्षेत्र में गश्त के दौरान एक व्यक्ति से 4.50 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ सेक्टर-17 में अवैध पार्किंग के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई सराहनीयb : कबाड़ और लावारिस वाहनों को हटाने की भी उठी मांग

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 25 जून। सेक्टर-17 स्थित डीसी कार्यालय, स्टेट लाइब्रेरी, सब-रजिस्ट्रार कार्यालय और तहसील कार्यालय के सामने अवैध पार्किंग के खिलाफ आज ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाया गया विशेष अभियान आम जनता के...
Translate »
error: Content is protected !!