बिजली का बिल जमा नहीं करवाने वाले 824 उपभोक्ताओं के कटेंगे कनेक्शन

by

दोबारा कनेक्शन जोड़ने के लिए जमा करवाने होंगे
अतिरिक्त 250 रुपये
चंबा, 06 दिसंबर : विद्युत उप मंडल चंबा नंबर -2 के सहायक अभियंता अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत उपमंडल के अंतर्गत बिजली के बिल का भुगतान नहीं करने वाले 824 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन अस्थाई रूप से काटने के आदेश जारी किए गए हैं।
उन्होंने अनुभाग खजियार ,सरोल, मरेडी, साहू व चनेड़ के अंतर्गत आने वाले विद्युत उपभोक्ता को एक सप्ताह के भीतर बिजली का बिल जमा करवाने को कहा है।
उन्होंने बताया कि विद्युत उप मंडल चंबा नंबर -2 के तहत 824 उपभोक्ताओं ने अपने बिजली के बिल को जमा नहीं करवाया है, जिसकी कुल धनराशि 15 लाख 36 हजार 556 रुपये है।
उन्होंने यह भी बताया कि दोबारा कनेक्शन जोड़ने के लिए उपभोक्ता को बिजली के बिल की संपूर्ण राशि के साथ 250 रुपये की अतिरिक्त धनराशि भी जमा करवानी पड़ेगी ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सरकार पर आर्थिक संकट : दो महीने की सैलरी में होगी कटौती – मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायकों के अलावा मुख्य संसदीय सचिव और बोर्ड अध्यक्ष तक की

एएम नाथ। शिमला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली हिमाचल प्रदेश सरकार बड़े आर्थिक संकट में फंस गई है। खुद मुख्यमंत्री इस बात को स्वीकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि प्रदेश...
पंजाब

किसानों के हक में मुलाजिमों ने एक दिन की भूख हड़ताल की |

गढ़शंकर: पंजाब सुबार्डीनेट सर्विसिज फैडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर किसानों के समर्थन में दिए जा रहे धरनों में शामिल होकर मुलाजिमों ने एक दिन की भूख हड़ताल की। कुल हिंद किसान सभा द्वारा का....
article-image
पंजाब , समाचार

2 किलो हेरोइन, 5 पिस्टल समेत 9 तस्कर गिरफ्तार ….पाक से मंगवाते थे ड्रग्स

अमृतसर  :  अमृतसर पुलिस ने ड्रग्स और हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। नशा व अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले नौ तस्करों को जिला शहरी पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया...
article-image
पंजाब

दो पिस्तौल व चार जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

गढ़शंकर, 4 अक्तूबर  : थाना चबेवाल की पुलिस ने जेजों के नजदीक गांव हरजियाना गांव के पास से दो युवाओं को गिरफ्तार कर उनके पास से दो देसी पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद...
Translate »
error: Content is protected !!