बिजली बोर्ड की तैयारी जीरो पहली ही बारिश बर्फबारी में सैकड़ो गांव अंधेरे में डूबे

by

कुंभकर्णी नींद में सोई कांग्रेस सरकार, जनता बेहाल

एएम नाथ। चम्बा : जिला चंबा में लंबे इंतजार के बाद बारिश बर्फबारी से पेश आई समस्या के लिए कांग्रेस सरकार ने कोई तैयारी नहीं की है ,जिसके कारण लोगों को राहत के साथ आफत का सामना करना पड़ रहा है । पहली ही बारिश बर्फबारी में जिला के सैकड़ो गांव अंधेरे में डूब गए हैं । कहीं ट्रांसफार्मर जल गए हैं तो कहीं बिजली की तारे गिर गई है । बिजली बहाली के लिए बोर्ड व सरकार की तरफ से कोई तैयारी पहले नहीं की गई थी यह बात भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य जयसिंह ने जारी बयान में कही। उन्होंने बताया कि बिजली बोर्ड में तकनीक की स्टाफ के अलावा फील्ड स्टाफ में भारी कमी है । सैंकड़ों कर्मचारियों के पद खाली चल रहे हैं ,ऐसे में बर्फबारी के बाद बिजली बहाली के लिए कितना समय लगेगा बिजली बोर्ड को भी खुद इस बारे में जानकारी नहीं है । न तो बोर्ड के पास नई ट्रांसफार्मर है और न ही बिजली की तारे हैं। बिना सामान के बिजली बहाल करना बोर्ड के लिए परेशानी बना हुआ है । दो दिनों पूर्व हुई बर्फबारी के कारण बिजली बोर्ड के 643 ट्रांसफार्मर बंद हो गए हैं जिससे करीब 2000 गांव अंधेरे में डूबे हैं । बिजली बोर्ड के अलावा 132 संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं जहांआवाजाही पूरी तरह से ठप है । लोगों को राशन समेत अन्य जरूरी सामान पहुंचाने के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अगर विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती की होती तो आज यह नोबत पेश नहीं आती। प्रदेश सरकार युवाओं को गुमराह करने के लिए महज मित्रों की भर्ती करने की योजना बना रही है ,बाकी विभागों में तो मित्र काम कर सकते हैं लेकिन बिजली बोर्ड में मित्र कर्मचारी कार्य नहीं कर सकते हैं यहां फील्ड स्टाफ के लिए नई योजना के तहत भर्ती करनी होगी जो बिजली के खंभो समेत बड़ी लाइनों पर काम कर सके। कांग्रेस के नेता चंबा आते हैं लेकिन लोगों की समस्याओं पर ध्यान केंद्रित नहीं करते हैं किसी भी नेता ने चंबा आकर कोई ऐसी परियोजना या कार्य नहीं किया जिसे जनता याद कर सके। कुल मिलाकर यह कांग्रेस की सरकार फेल साबित हुई है जिसका जवाब जनता आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव में देगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पिपलीवाल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का राधे राधे, जय श्री कृष्णा के जयघोषों के साथ समापन : कथाव्यास पंडित जगमोहन दत्त शास्त्री जी ने श्रीमद भागवत कथा के अंतिम दिन सुदामा प्रसंग और परीक्षित मोक्ष की सुनाई कथा

गढ़शंकर। गांव पिपलीवाल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का राधे राधे, जय श्री कृष्णा के जयघोषों से समापन हो गया और अगले वर्ष जून महीने श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन करने का उद्घोष...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुझे हाथ भी लगाया तो पूरे देश में BJP की नींव हिला दूंगी, बंगाल कब्जाने में गुजरात चला जाएगा : ममता की केंद्र को दो टूक

बोनगांव : पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि अगर भाजपा बंगाल में मुझे चोट पहुंचाने की कोशिश करेगी तो मैं पूरे भारत में उसकी नींव हिला दूंगी।...
article-image
पंजाब

शहर के मिनी बाईपास पर रेलवे क्रॉसिंग बनाने के लिए रेल मंत्री को पूर्व सांसद खन्ना के माध्यम से भेजा मांग पत्र

गढ़शंकर 17 मार्च । गत दिनों कार सेवा किला आनंदगढ़ साहिब के प्रमुख संत बाबा सतनाम सिंह जी की ओर से होला मोहल्ला पर संगतों की आमद को देखते हुए गढ़शंकर के बंगा रोड...
article-image
पंजाब

Vastu Flaw in Northwest Corner

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar 21 : Vastu defects in the northwest corner of a home trigger major life events at rapid speed, causing worldly individuals to suddenly turn towards detachment. Even against their family’s wishes, they...
Translate »
error: Content is protected !!