बिजली हुई महंगी : घरेलू उपभोक्ताओं को दूध सेस और अन्य को इसके अलावा पर्यावरण सेस भी देना होगा

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में बिजली महंगी हो गई है। हिमाचल प्रदेश के 27 लाख बिजली उपभोक्ताओं को अब बिल में पर्यावरण और दूध संबंधी सेस भी देना होगा। इससे हिमाचल प्रदेश के घरेलू उपभोक्ताओं को हर यूनिट बिजली पर 10 पैसे और अन्य को हर यूनिट बिजली पर 2 पैसे से 6 रुपए तक देना होगा।
घरेलू उपभोक्ताओं पर सिर्फ दूध का सेस जुड़ेगा। हिंदी अखबार अमर उजाला की खबर के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में लघु, मध्यम और बड़े उद्योगों के साथ ही वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, स्टोन क्रशर, अस्थायी बिजली कनेक्शन और चार्जिंग स्टेशनों के मालिकों को भी दूध और पर्यावरण संबंधी सेस देने होंगे। इन सभी को 2 पैसे से 6 रुपए तक पर्यावरण और 10 पैसे दूध का सेस देना पड़ेगा।
हिमाचल प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को इस तरह काफी पैसा अपनी जेब से बहाना पड़ेगा। इसी महीने से सेस लागू किया गया है। खबर के मुताबिक पर्यावरण सेस लेने के लिए उद्योगों को 3 श्रेणियों में बांटा गया है। लघु उद्योगों को सेस के तौर पर 2 पैसे प्रति यूनिट, मध्यम दर्जे के उद्योगों को 4 पैसे प्रति यूनिट और बड़े उद्योगों को 10 पैसे प्रति यूनिट बिजली पर सेस देना होगा। वहीं, वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को पर्यावरण सेस के तौर पर बिजली की हर यूनिट पर 10 पैसे चुकाने होंगे। अस्थायी बिजली कनेक्शनों पर हर यूनिट 2 रुपए का पर्यावरण सेस लगेगा। जबकि, स्टोन क्रशर चलाने वालों को भी इतना ही सेस देना होगा। बिजली के वाहनों की चार्जिंग करने के लिए लगाए गए स्टेशन मालिकों को पर्यावरण सेस के तौर पर बिजली के हर यूनिट पर 6 रुपए सेस देना होगा। इससे हिमाचल प्रदेश में बैटरी चालित वाहनों से आवागमन भी महंगा होना तय है।
हिमाचल प्रदेश में सुखविंद सिंह सुक्खू की कांग्रेस सरकार ने 2024 में विधानसभा के मॉनसून सत्र में बिजली यूनिट पर सेस लगाने संबंधी एक्ट को पास कराया था। इसे हिमाचल प्रदेश के गवर्नर ने भी मंजूरी दे दी थी। इसके बाद हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड को बिल में सेस जोड़ने के लिए अपने सॉफ्टवेयर में बदलाव की शुरुआत करनी पड़ी। जानकारी के मुताबिक इस महीने जब हिमाचल में लोगों को बिजली का बिल मिलेगा, तो उसमें सेस जुड़कर आएगा। जिन घरेलू उपभोक्ताओं का बिल शून्य आएगा, उनसे दूध संबंधी सेस नहीं लिया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

युकां जिला अध्यक्ष सुनाभ सिंह पठानिया ने टिक्करी पंचायत के प्रभावित परिवारों को बांटी फौरी राहत राशि

भारी बरसात के चलते भटियात क्षेत्र में हुआ काफी नुकसान एएम नाथ। चम्बा : युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्री सुनाभ सिंह पठानिया ने शनिवार को भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत टिक्करी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनवरी तक बनेगी हिमाचल कांग्रेस की नई कार्यकारिणी : गुटबाजी पाटकर संतुलन स्थापित करने की बड़ी चुनौती :

एएम नाथ। शिमला  हिमाचल कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का गठन अगले साल जनवरी महीने तक हो सकता है. नई कार्यकारिणी के गठन के लिए तीन दिन तक शिमला स्थित राजीव भवन में बैठकों का...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब की 4 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को पड़ेगे वोट : उपचुनाव का रिजल्ट 23 नवंबर को होगी वोटो की गिणती

नई दिल्ली : पंजाब की 4 विधानसभा सीटों बरनाला, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल और गिद्दड़बाहा विधानसभा सीट पर पर उपचुनाव 13 नवंबर को होगा। यह घोषणा दिल्ली में हुई चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष ने किया 8.68 करोड रुपए की लागत से बनने वाले राजकीय महाविद्यालय सिहुंता के भवन का शिलान्यास

सितंबर – 2026 तक बनकर तैयार होगा महाविद्यालय सिहुंता का भवन : कुलदीप सिंह पठानिया एएम नाथ। चम्बा  :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज 8.68 करोड रुपए की लागत से बनने वाले...
Translate »
error: Content is protected !!