बिना अनुमति के गिरफ्तार नहीं किए जा सकेंगे सरकारी कर्मी : कांस्टेबलों का काडर भी होगा अब राज्य स्तर का, भर्ती करेगा राज्य पुलिस बोर्ड

by
एएम नाथ। धर्मशाला : राज्य सरकार की अनुमति से ही ड्यूटी के दौरान सरकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार किया जा सकेगा। कांस्टेबलों का काडर भी अब राज्य स्तर का होगा। भर्ती राज्य पुलिस बोर्ड करेगा। इस संबंध में विपक्ष के विरोध पर भी हिमाचल प्रदेश पुलिस अधिनियम में संशोधन पर विधेयक को पारित करने से पहले चर्चा लाई गई। इस पर भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने लोक सेवक को किसी भी कार्य पर ड्यूटी करने के दौरान गिरफ्तार करने से पहले सरकार की मंजूरी लेने की धारा डालने पर आपत्ति दर्ज की। उन्होंने कहा कि इससे पुलिस अधिकारी अपना काम ठीक से नहीं कर पाएंगे। भ्रष्टाचार को भी बढ़ावा मिलेगा। त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि पोक्सो एक्ट के तहत अगर किसी कर्मचारी को गिरफ्तार करना होगा तो क्या सरकार को पूछना होगा कि उसे गिरफ्तार करें कि नहीं। क्या यह व्यवस्था किसी विशेष व्यक्ति को लाभ देने के लिए तो नहीं किया जा रही है।
भाजपा के लोग कर्मचारियों के हितों में ही नहीं :  सीएम ने कहा कि भाजपा के लोग कर्मचारियों के हितों में ही नहीं है। इससे यह जाहिर होता है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि रिश्वत, खून जैसे संगीन मामलों में गिरफ्तारी करने से संबंधित मामलों में गिरफ्तारी पर कोई रोक नहीं होगी। ये ऐसे मामलों के लिए है कि कार्यालय में कोई एक अधिकारी द्वेष भावना से किसी कर्मचारी के खिलाफ कुछ गलत कार्रवाई करे तो ही यह प्रावधान लागू होगा। इसका एसओपी आएगा। उसमें स्थिति स्पष्ट होगी। ऐसे कई मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। इसमें सरकार की अनुमति से ही गिरफ्तारी का प्रावधान होगा। सीएम सुक्खू ने कहा कि रणधीर शर्मा काल्पनिक बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल कर रहे हैं। विजिलेंस मैन्युअल को नहीं बदला गया है। कई बार अधिकारी द्वेष भावना से एफआईआर दर्ज कर लेते हैं।
25 हजार की कम संख्या पर भी बनेंगे अब जिला परिषद वार्ड :  हिमाचल में अब 25 हजार की कम संख्या होने पर भी जिला परिषद वार्ड बनेंगे। इसके लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने शीत सत्र में हिमाचल प्रदेश पंचायती राज संशोधन विधेयक पारित करने का प्रस्ताव रखा। इससे पहले विधेयक पर भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने चर्चा में भाग लिया और उन्होंने जिला परिषद बनाने के लिए न्यूनतम जनसंख्या जाहिर नहीं करने पर सवाल उठाए। भाजपा विधायक ने कहा कि जिला परिषद वार्ड बनाने के लिए संख्या 25 हजार से ऊपर ही होनी चाहिए। जिस विधेयक को सरकार लाई है, उसमें यह तय नहीं किया गया है कि प्रदेश में जिला परिषद वार्ड बनाने के लिए लोगों की न्यूनतम संख्या कितनी हो। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि सरकार विधेयक इसलिए ला रही है, ताकि जनजातीय क्षेत्रों में भी जिला परिषद के वार्डों का गठन किया जा सके। चर्चा के बाद विधेयक ध्वनि मत से पारित कर दिया गया। को पुलिस विधेयक पारित हो गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इजरायली पीएम ने दी चेतावनी : बोले- ईरान की ब्लैकमेल नीति सफल नहीं होने देंगे

इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक अहम बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान के पास अब यूरेनियम संवर्धन करने या बैलिस्टिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिशा बैठक में सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

56 सड़क परियोजनाओं की डीपीआर तैयार करने के निर्देश, आरडीएसएस कार्यों पर जताई नाराजगी प्राकृतिक खेती और बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर, मिशन मोड में काम करने को कहा एएम नाथ। चंबा, 27...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना व हरोली ब्लॉक में ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक आयोजित : पीएम किसान के लाभार्थियों जिनके पास केसीसी कार्ड नहीं है उन्हें केसीसी कार्ड प्रदान किया जाएगा

ऊना, 13 अक्तूबर – ऊना व हरोली ब्लॉक में ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक आयोजित अग्रणी जिला बैंक अधिकारी गुरचरण भट्टी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। अग्रणी जिला बैंक अधिकारी ने बताया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*लंज में बसाया जाएगा हिमाचल का पहला आधुनिक शहर: केवल सिंह पठानिया*

*लंज कॉलेज में एनएसयूआई के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत* *कहा…..युवाओं की सोच को दूरदर्शी बनाने का काम कर रहा एनएसयूआई छात्र संगठन* एएम नाथ। धर्मशाला, 8 नवम्बरः हिमाचल प्रदेश सरकार प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!