बिलासपुर में जितना नशे का कारोबार व गुंडागर्दी हो रही : विधायक त्रिलोक जमवाल का उन सभी को खुला समर्थन मिल रहा

by

बिलासपुर : भाजपा विधायक पर नशा माफिया को समर्थन देने का आरोप लगाते हुए बिलासपुर से पूर्व विधायक व प्रदेश कांग्रेस महासचिव बंबर ठाकुर ने कहा कि बिलासपुर में जितना भी नशे का कारोबार व गुंडागर्दी हो रही है, उन सभी को विधायक त्रिलोक जमवाल का खुला समर्थन मिल रहा है। कहा कि नशा कारोबारी विधायक त्रिलोक जमवाल की गाड़ी में घूमते हैं। उन्हें नशे का कारोबार करने के लिए पूरा समर्थन देते हैं।
बंबर ठाकुर ने परिधि गृह में पत्रकार वार्ता कर कहा कि कुछ दिनों पहले पंजगाई में जूनियर इंजीनियर के ऊपर हुए हमले पर अभी तक विधायक की ओर से कोई उचित कार्रवाई के आदेश पुलिस को नहीं दिए गए हैं, इससे साफ पता लगाया जा सकता है कि उन्हें विधायक त्रिलोक जमवाल का समर्थन मिला है। वह उन्हीं के साथी हैं जिन पर वह कार्रवाई नहीं कराना चाहते हैं।
पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल : बंबर ठाकुर ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए कहा कि नशा या गुंडागर्दी करने वालों पर पुलिस उचित कार्रवाई नहीं कर रही हैं। बंबर ठाकुर ने पुलिस के उच्च अधिकारी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़ा किया। आरोप लगाया कि अगर कोई पुलिस कर्मचारी ईमानदारी से काम करता है और नशा खत्म करने को जान लगाता है तो उसे बदल दिया जाता है या उसका तबादला दूसरे जिले में कर दिया जाता है।
पुलिस कार्यालय के बाहर कांग्रेस करेगी आंदोलन : अगर पुलिस नशा और गुंडागर्दी करने वालों पर उचित कार्रवाई नहीं करती है तो कांग्रेस पुलिस कार्यालय के बाहर आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पेपर लीक मामले पर त्रिलोक जमवाल पर भी उचित कार्रवाई मुख्यमंत्री से कराई जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बस हादसे के घायल एवं उपचाराधीन यात्रियों का कुशलक्षेम जाना

एएम नाथ। नाहन : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मेडिकल कॉलेज नाहन पहुँचकर हरिपुरधार बस हादसे में घायल एवं उपचाराधीन यात्रियों का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने कहा कि इस हृदयविदारक दुर्घटना में 14 लोगों की दुःखद...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तान में 200 साल पुराने गुरुद्वारे को गिराए जाने का खन्ना ने लिया कड़ा संज्ञान

गुरद्वारे का पुनयनिर्माण और अल्पसंख्यकों की जान-माल और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विदेश मंत्रालय को लिखा पत्र होशियारपुर, 1 सितंबर  : पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ट्रक पलटा कालोहा में : बुजुर्ग महिला भी आई चपेट में और दोनों की दर्दनाक मौत

एएम नाथ :देहरा। जालंधर-नादौन राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग तीन पर जिला कांगड़ा के कलोहा में सोमवार सुबह टाइलों से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में सुबह की सैर के लिए निकली एक बुजुर्ग महिला भी...
हिमाचल प्रदेश

स्टाफ नर्स के 38 पद बैच के आधार पर भरें जाएंगे

ऊना, 12 फरवरी: निदेशक चिकित्सा सेवाएं हिमाचल प्रदेश द्वारा स्टाफ नर्स के 38 पद बैच आधार पर भरे जाएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि सामान्य श्रेणी...
Translate »
error: Content is protected !!