बीएससी फैशन डिजाइनिंग के तीसरे समेस्टर का परिणाम उत्कृष्ट रहा

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा घोषित परिणामों में श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज, माहिलपुर में संचालित बीएससी फैशन डिजाइनिंग पाठ्यक्रम के तीसरे समेस्टर के उत्कृष्ट परिणाम सामने आए हैं। इस बारे में बात करते हुए कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. परविंदर सिंह और फैशन डिजाइनिंग विभाग की प्रमुख प्रोफेसर राजविंदर कौर ने बताया कि बीएससी फैशन डिजाइनिंग के तीसरे समेस्टर में छात्रा शिवदीप कौर ने 90.1 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान, किरणजीत कौर ने 87.4 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान और सुखजीत कौर ने 86.5 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि इस सेमेस्टर के बाकी विद्यार्थी भी अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं। इस अवसर पर प्राचार्य सहित फैशन डिजाइनिंग विभाग के सभी शिक्षकों ने इन विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम की शुभकामनाएं दी तथा उन्हें और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

2 पुलिसकर्मियों की हत्या मामला : इंद्रजीत का भाई भी गिरफ्तार, 6 दिन का पुलिस को रिमांड मिला

गुरदासपुर :  दोरांगला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आदियां पुलिस चेक पोस्ट पर दो पुलिस मुलाजिमों की गोली मारकर हत्या करने के मामले में जिला पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इस मामले...
article-image
पंजाब

चंडीगढ़ लोक सभा सीट से चुनाव लड़ने से किया इंकार : शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार हरदीप सिंह बुट्रेला ने किया आज इंकार, पार्टी छोड़ने का भी किया एलान

चंडीगढ़, 6 मई । शिरोमणि अकाली दल को सोमवार को उस समय बड़ा झटका लगा जब पार्टी के उम्मीदवार हरदीप सिंह बुट्रेला ने साथ ही हरदीप सिंह बुट्रेला ने अपने समर्थकों सहित अकाली दल...
article-image
पंजाब

200 नशीले कैपसूलों सहित 2 युवक ग्रिफतार : पूछताछ में पता किया जाएगा कहां से खरीद कर लाते थे और किन लोगो को वेचते थे

गढ़शंकर । गढ़शंकर पुलिस ने दो युवकों से 200 नशीले कैप्सूल बरामद कर दोनों को ग्रिफतार कर मामला दर्ज कर लिया गया। एएसआई ओकांर सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने पुल नही नवांशहर...
Translate »
error: Content is protected !!