बीजेडी सरबत दा भला ट्रस्ट सर्कल आदमपुर दोआबा की तरफ से लगाया गया खूनदान कैम्प

by

भाई कन्हैया जी ब्लड बैंक और त्रिशला शर्मा होप फॉर लाइफ एनजीओ की डॉक्टरो की टीम ने दी मेडिकल गाइडलाइंस
-कैम्प के दौरान 147 लोगो ने किया खून दान जिनमे नारी शक्ति ने किया 17 यूनिट खून दान
आदमपुर – बीजेडी सरबत दा भला ट्रस्ट सर्कल आदमपुर दोआबा की तरफ से स्वर्गीय तरनदीप सिंह हरिपुर की याद में मैगा खूनदान कैम्प भाई कन्हैया जी ब्लड बैंक होशियारपुर और त्रिशला शर्मा होप फॉर लाइफ एनजीओ जालन्धर की डॉक्टरो की टीम की मेडिकल गाइडलाइंस के तहत ट्रस्ट के प्रधान परमिंदर सिंह खुर्दपुर की अगवाई में लगाया गया । इस मौके पर प्रधान परमिंदर सिंह खुर्दपुर ने बताया के हर साल समय समय पर उनके ट्रस्ट की तरफ से समाज सेवा के कार्य किए जाते रहते है जिसके चलते समय समय पर खून दान कैम्प और निशुल्क मैडिकल कैम्प, मरीजों की जांच और निशुल्क दवाईया दी जाती रही है जो आज भी जारी है । इसी मुहीम के चलते यहाँ साल में कई खून दान कैम्प लगाए जाते तो इसी कड़ी में आज स्वर्गीय तरनदीप सिंह हरिपुर की याद में खुर्दपुर यह विशाल खूनदान कैम्प लगाया जा रहा है । उन्होंने बताया के इस दौरान 147 दानी सजनो की तरफ से खूनदान दिया गया जिनमे नारी शक्ति ने भी विशेष तौर पर अपना योगदान दिया और नारी शक्ति ने 17 यूनिट खून दान किया । प्रधान परमिंदर सिंह ने बताया के इस कैम्प के दौरान जो खून एकत्र किया जाएगा उसमे पहल के आधार पर त्रिशला शर्मा होप फॉर लाइफ एनजीओ जालन्धर को 47 यूनिट खून दान किया गया जो थैलेसीमिया के मरीज को चढ़ाया जाएगा और बाकि की 100 यूनिट खून कन्हैया जी ब्लड बैंक होशियारपुर को दान किया गया । उन्होंने बताया के इस दौरान 10 बार से ज्यादा बार खून दान करने वाले खून दानी सज्जनो को विशेष तौर पर सम्मान दिया गया । त्रिशला शर्मा होप फॉर लाइफ एनजीओ जालन्धर की चेयरपर्सन त्रिशाला शर्मा ने बताया के हर तंदरुस्त व्यक्ति को खून दान करना चाहिए । उन्होंने कहा बहुत से लोगो को यह गलतफ़हमी होती है के खून दान करने से कमजोरी आती है जबकि इस तरह का कुछ नहीं होता बल्कि किया हुआ खून दान का सर्कल 24 घन्टे में पूरा हो जाता है और किसी के किये खुन दान से किसी की अमूल्य जान को बचाया जा सकता है । इस मौके पर ट्रस्ट की टीम ने खून दान करने वालो को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और भाई कन्हैया जी ब्लड बैंक होशियारपुर और त्रिशला शर्मा होप फॉर लाइफ एनजीओ जालन्धर की डॉक्टरो की टीम के सदस्यों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

BSP Ramps Up ‘Save Punjab

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb.15 : The BSP held a key meeting in Punjab with district committees and assembly constituency presidents in attendance. Leaders expressed deep concern over the state’s political, economic, and social conditions, deciding to...
article-image
दिल्ली , पंजाब

2000 लोगों की फर्जी मार्कशीट व डिग्री बना चुके : पुलिस की अपराध शाखा ने सरकारी व निजी विश्वविद्यालयों और राज्य शिक्षा बोर्डों की फर्जी डिग्री, मार्कशीट और प्रमाण पत्र तैयार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

दिल्ली : पुलिस की अपराध शाखा ने पूरे भारत में विभिन्न सरकारी व निजी विश्वविद्यालयों और राज्य शिक्षा बोर्डों की फर्जी डिग्री, मार्कशीट और प्रमाण पत्र तैयार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश दो आरोपियों...
article-image
पंजाब

Collection of property tax, water

Hoshiarpur/Jan. 10/Daljeet Ajnoha :  Commissioner Municipal Corporation Dr. Amandeep Kaur while giving information said that collection of property tax, water supply and sewerage bills, trade license and rent/tariff has started at the Municipal Corporation...
article-image
पंजाब

अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की शिकायतों के निपटारे के लिए आयोग हर ज़िला, तहसील व गांव स्तर पर बना रहा है 25-25 वालंटियर्स की टीम: जसवीर सिंह गढ़ी

पंजाब एससी कमिशन के चेयरमैन ने वैसाखी के पावन अवसर पर श्री खुरालगढ़ साहिब में टेका माथा सामाजिक समानता और भाईचारे का दिया संदेश श्री खुरालगढ़ साहिब (होशियारपुर), 13 अप्रैल: पंजाब अनुसूचित जाति आयोग के...
Translate »
error: Content is protected !!