बीजेपी का घोषणा पत्र देखकर डर गए केजरीवाल : केजरीवाल ने कहा मेरे काम की नकल

by
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। बीजेपी ने दिल्ली की भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि दिल्ली की हर महिलाओं को महिला समृद्धि के तहत 2500 रुपए मिलेंगे।  साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि बीजेपी की सरकार आने पर आप की पुरानी योजनाओं जारी रहेंगी। अब आप मुखिया अरविंद केजरीवाल ने इस घोषणा पत्र पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
मेरे काम का नकल कर रही भाजपा :  अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा है। बीजेपी मेरे काम का नक़ल कर रही है। भाजपा ने ऐलान किया है कि वो फ्री का रेवड़ी देंगे। भाजपा सत्ता में आते ही मोहल्ला क्लिनिक बंद कर देगी। हमारे शुरू किए गए योजनाओं को भाजपा बंद कर देगी।
गर्भवती महिलाओं को 21 हजार :  जेपी नड्डा ने घोषणा पत्र का पहला भाग जारी करते हुए कहा कि महिलाओं को गैस सिलेंडर पर 500 रुपए सब्सिडी मिलेगी। साथ ही होली-दिवाली के अवसर पर उन्हें एक सिलेंडर फ्री में दिया जाएगा। गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपये मिलेंगे। सीनियर सिटीजन 60-70 साल वालों को पेंशन 2000 से 2500 कर दी जाएगी। 70 साल से ज्यादा उम्र के लोगों, विधवाओं और दिव्यांगों को अब 3 हजार रुपए मिलेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस ने दो युवकों को 22 ग्राम नशीले पदार्थ सहित किया ग्रिफ्तार : बुलेट मोटरसाइकिल कब्जे में लिया

गढ़शंकर।  गढ़शंकर पुलिस ने दो युवकों को 22 ग्राम नशीले पदार्थ सहित ग्रिफ्तार कर उनका बुलेट मोटरसाइकिल कब्जे में ले लिया। इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह पुलिस पार्टी के साथ गढ़शंकर बीनेवाल रोड़ पर गश्त कर रहे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

परिसीमन और महिला आरक्षण बिल : 3 दिन का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी, कौन सी तारीख हुई फाइनल

नई दिल्ली : केंद्र सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संभावित संशोधन विधेयकों को आगे बढ़ाने की तैयारी में जुटी है। सूत्रों के अनुसार, संसद का मानसून सत्र 13 अगस्त को समाप्त होने...
article-image
पंजाब

तलवाड़ा का दो दिवसीय छिंझ मेला 12 और 13 सितम्बर को

तलवाड़ा (राकेश शर्मा) : ग्राम सुधार दंगल समिति तलवाड़ा की बैठक अध्यक्ष ओंकार सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय टैरेस रोड स्थित छिंज स्टेडियम में आयोजित होने वाले दो दिवसीय...
article-image
पंजाब , हरियाणा

पंजाब और हरियाणा के विदेशों में लापता होने वाले युवकों की जांच करेगी सीबीआई: चार अलग-अलग मामले में भी किए दर्ज

चंडीगढ़ : विदेश में लापता होने वाले पंजाब और हरियाणा के युवाओं के मामलों की जांच अब सीबीआई करेगी। सीबीआई ने चार अलग-अलग मामले में भी दर्ज किए हैं। दरअसल, पंजाब और हरियाणा के...
Translate »
error: Content is protected !!