बीजेपी के वरिष्ठ नेता से मिलने पहुंचे AAP सांसद हरभजन सिंह

by

जालंधर में भारतीय जनता पार्टी  नेता से पूर्व क्रिकेटर की मुलाकात चर्चा का विषय बन गई। इसे लेकर BJP नेता जयवीर शेरगिल ने खुद फोटो शेयर कर जानकारी सांझा की है। मिली जानकारी के अनुसार, AAP सांसद और भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने जालंधर में BJP नेता जयवीर शेरगिल से मुलाकात की। BJP नेता जयवीर शेरगिल की AAP सांसद पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह से मुलाकात को राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। इसे लेकर जयवीर शेरगिल ने खुद फोटो शेयर कर जानकारी सांझा की है। साथ ही उन्होंने लिखा, “ये मुलाकात सिर्फ एक आम मुलाकात है… इसे राजनीति से जोड़कर न देखा जाए।” मेरे जालंधर स्थित घर पर क्रिकेट और पंजाब के खाने के स्वाद पर अच्छी “गपशप” हुई। कोई राजनीतिक बात नहीं, बस जालंधर के 2 लड़के आपस में मिल रहे हैं।”

आपको बता दें कि पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ  ने भी बीते दिन दिल्ली शो के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता जयवीर शेरगिल के साथ मुलाकात की थी। दिलजीत दोसांझ अपनी टीम के साथ जयवीर शेरगिल के घर पहुंचे थे और उनके पूरे परिवार के साथ मुलाकात की थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महिला कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल : रवनीत बिट्टू और भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश धीमान की उपस्थिति में भाजपा में हुई शामिल

लुधियाना : लोकसभा चुनाव को लेकर नेताओं और वर्करों में दल बदल का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं अब कांग्रेस पार्टी को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। लुधियाना से जिला प्रधान रजनीश...
article-image
पंजाब

बब्बू मान को फोन पर मिली धमकी : सुरक्षा बढ़ाई

मोहाली। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद गायक बब्बू मान को धमकी भरा फोन आया है। जिसके बाद पुलिस ने खतरे का अंदेशा लेते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके अलावा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा स्टडी वीजा 2027 इंटेक के लिए आवेदन का सुनहरा मौका : कंवर अरोड़ा

12वीं पास और डिग्री धारक विद्यार्थी कर सकते हैं आवेदन; पढ़ाई में लंबा गैप और पहले वीजा रिजेक्शन झेल चुके विद्यार्थियों के लिए भी केस के आधार पर अवसर नवांशहर/गढ़शंकर । कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट...
Translate »
error: Content is protected !!