बीजेपी के विधायकों को निष्कासित कर अपनी सरकार बनाने की कर रही है साज़िश : जयराम ठाकुर

by
हिमाचल की कांग्रेस सरकार अल्पमत में है, अपनी सरकार बचाने के हथकंडे अपना रहे हैं मुख्यमंत्री , विधायकों के लोकतांत्रिक अधिकारों की हत्या कर रही है सरकार
एएम नाथ। शिमला
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हाल ही में हिमाचल प्रदेश में संपन्न राज्यसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की सरकार अल्पमत में आ गई है। इसी कारण बजट पारित करने के पहले भारतीय जनता पार्टी के 15 विधायकों को को निलंबित करके बजट पारित कराया गया। बीजेपी के विधायकों को निष्कासित करना इस बात का सबूत है कि  सरकार अल्पमत में आ गई है। जयराम ठाकुर ने कहा कि अपनी सरकार को बचाए रखने के लिए कांग्रेस सरकार अब नया यह षड्यंत्र  रच रही है। कांग्रेस सरकार विशेषाधिकार कमेटी द्वारा बीजेपी के सात विधायकों को नोटिस देकर निष्कासित करने का प्रस्ताव लाकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार को बचाने का प्रयास कर रही है।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार को यह समझ आ गया है कि वह बहुमत खो चुके हैं और सत्ता में बने रहने के लिए उनके पास संख्या बल नहीं है। इसलिए नियमों की धज्जियां उड़ाकर विधायकों को निष्कासित करने का जो प्रयास हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार कर रही है वह आज तक भारत के इतिहास में किसी भी विधानसभा में नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यह विधायकों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। लोकतंत्र में इस तरह की तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस सरकार के इस षड्यंत्र की कड़ी निंदा करती है।
बजट पारित होने के बाद बजट पारित होने के 5 दिनों के पश्चात प्रदेश की महिलाओं को सम्मान निधि के रूप में 1500 रुपए देने की घोषणा  करने से स्पष्टहै कि मुख्यमंत्री स्वयं ही इस बात को महसूस कर रहे हैं कि उनके पास सरकार चलाने का बहुमत नहीं रह गया है। एक तरफ मुख्यमंत्री आर्थिक बदहाली का जिक्र कर रहे हैं दूसरी तरफ विधायकों को कैबिनेट दर्जी से नवाज रहे हैं। इस प्रकार के कामों से उनकी स्थिति और हास्यास्पद हो गई है। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के विधायक, कार्यकर्ता, पदाधिकारी और मंत्री सरकार से खुश नहीं  हैं। मंत्री लोग मंत्री परिषद की बैठकर छोड़कर रोते हुए बाहर निकल रहे हैं। वर्तमान सरकार सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी है क्योंकि उसके पास विधानसभा में बहुमत नहीं है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सेना और वायु सेना ने संभाला रेस्क्यू ऑपरेशन : इंदोरा और फतेहपुर में स्वयं मौके पर डटे डीसी :

धर्मशाला, 15 अगस्त। पोंग के साथ लगते फतेहपुर और इंदौरा में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ के साथ-साथ अब भारतीय सेना और वायु सेना ने भी मोर्चा संभाल लिया है।...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव-2025 धूमधाम के साथ संपन्न : हिमाचल प्रदेश शक्तिपीठों और देवी-देवताओं की पावन भूमि : कुलदीप सिंह पठानिया 

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया रहे समापन समारोह के मुख्य अतिथि एएम नाथ, चिंतपूर्णी (ऊना) :  धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अंब के मेला मैदान में आयोजित तीन दिवसीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुधीर शर्मा का मंत्री का पत्ता किसने काटा : हाईकमान ने जा मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने

शिमला सुधीर शर्मा मंत्री की रेस में सबसे आगे माने जा रहे शर्मा को सुक्खू कैबिनेट में जगह नहीं मिली । सूत्रों की माने तो सुधीर का पत्ता काटने में सुक्खू से ज्यादा हाईकमान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं का किया मार्गदर्शन : सामर्थ्य कार्यक्रम के तहत हिमकैप्स कॉलेज बढे़ड़ा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रोहित भदसाली। ऊना, 17 अगस्त। ऊना जिला प्रशासन की खास पहल ‘सामर्थ्य’ कार्यक्रम के तहत उपायुक्त जतिन लाल ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) और हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) सिविल सेवा परीक्षाओं...
Translate »
error: Content is protected !!