बीटीटीआई में तीन दिवसीय आंतरिक खेलकूद प्रतियोगिता का धमाकेदार आगाज, सीईओ रहे मुख्य अतिथि

by

बद्दी, 17 मार्च (तारा) : बद्दी टेक्निकल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट (बीटीटीआई) में आज से तीन दिवसीय आंतरिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। यह प्रतियोगिता 19 मार्च तक चलेगी। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीईओ विजय के. अरोड़ा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य जयदीप अग्गर्वाल ने की।

समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि ने मशाल प्रज्वलित कर और खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाकर की। इस अवसर पर छात्रों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि सीईओ सर ने कहा कि इस तरह की आंतरिक प्रतियोगिताएं छात्रों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और खेल भावना से खेलने का आह्वान किया।

प्राचार्य ने बताया कि इन तीन दिनों में विभिन्न खेलों जैसे क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, रस्साकस्सी आदि की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत किया और आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर संस्थान के समस्त शिक्षकगण और कर्मचारीगण उपस्थित रहे। पहले दिन वॉलीबॉल और बैडमिंटन के रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता का समापन 19 मार्च को होगा, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नदियाँ व खड्डें खोदकर अपना घर भरने वाले कभी भी जनता के सेवक नहीं हो सकते : कांग्रेस सरकार ने आर्थिक तंगी के बावजूद 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दी – मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। नालागढ़ , 04 मई :  सोलन जिला के नालागढ़ में शनिवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने आर्थिक तंगी...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

श्री साई विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह आयोजित….वैज्ञानिक सोच, तर्क और सही सोच के साथ डिग्री का उपयोग करें छात्र : केवल सिंह पठानिया

विधायक आशीष बुटेल भी बतौर विशेष अतिथि रहे मौजूद- छात्रों के भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं एएम नाथ। पालमपुर, 4 अप्रैल :  छात्रों को अपनी पढ़ाई और डिग्री का प्रयोग वैज्ञानिक सोच, तर्क और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने दिवंगत चंद्रमणि कुलेठी के परिजनों से भेंट कर संवेदनाएं व्यक्त कीं

एएम नाथ। होली : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज होली में प्रदेश यूथ कांग्रेस कमेटी के दिवंगत उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी के निवास स्थान पर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से भेंट की तथा उनके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम देसी घी 40 और मक्खन 20 रुपए प्रति किलो महंगा : देसी घी और मक्खन समेत अन्य उत्पादों के दाम बढ़े

शिमला : हिमाचल प्रदेश राज्य मिल्क फेडरेशन ने देसी घी और मक्खन समेत अन्य उत्पादों के दाम बढ़ा दिए हैं। ग्राहकों को अब मिल्कफेड का हिम घी 40 रुपये और मक्खन 20 रुपये महंगा...
Translate »
error: Content is protected !!