बीडीओ ऊना ने किया हस्त निर्मित राखी स्टाल का निरीक्षण

by

ऊना, 29 अगस्त – खंड विकास अधिकारी ऊना केएल वर्मा ने मंगलवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत एमसी पार्क के समीप स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाए गए राखी विशेष स्टॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्टाल पर हस्त निर्मित उत्पाद बिक्री हेतु रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूह ने एक लाख 25 हज़ार के हस्त निर्मित उत्पाद बेचे हैं जिनमें राखियां, अचार, मुरब्बा, जूट बैग, पापड़, गोलगप्पे, रागी के बिस्किट एवं बांस से बने हुए घरेलू उपयोग का सामान सम्मिलित है।
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा समय-समय पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों को इस तरह के स्टॉल लगाने हेतु अवसर प्रदान किए जाते हैं ताकि स्वयं सहायता समूहों से जुड़े हुए सभी सदस्यों को अपने आजीविका उपार्जन में मदद मिल सके।
इस मौके एलएसईओ अंजू वाला, एलबीडीसी अमिता शर्मा, पंचायत निरीक्षक राकेश कुमार, सह पंचायत निरीक्षक दीपक जोशी, मीना ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रशासकीय कार्यप्रणाली में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका : DC जतिन लाल

रोहित जसवाल।  ऊना 19 नवम्बर: हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, ऊना की जिला स्तरीय संयुक्त सलाहकार समिति, ऊना की बैठक बुधवार जिला मुख्यालय पर स्थित बचत भवन में उपायुक्त जतिन लाल की अध्यक्षता में...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

8000 किसानों को 3.04 करोड़ रुपए किए वितरित, साल में मिलेंगे 18 करोड़ : अर्की विधानसभा क्षेत्र से दूध प्रोत्साहन योजना और परिवहन अनुदान की मुख्यमंत्री सुक्खू ने शुरूआत की

प्रदेश सरकार ने निभाए किसानों से किए वायदे ; मुख्यमंत्री  सुक्खू एएम नाथ। अर्की :   किसानों से अपना वादा निभाते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिला के अर्की विधानसभा क्षेत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वच्छता में श्रेष्ठ कार्य करने वाली पंचायतें होंगी सम्मानितः जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी

जिला परिषद अध्यक्ष ने स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा की ऊना: 28 जुलाई 2022- स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा के संबंध में डीआरडीए सभागार में आज एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय हरोली उत्सव में गिप्पी ग्रेवाल-एमी विर्क मचाएंगे धमाल : 11 से 14 अप्रैल तक वैसाखी के रंगों से गुलज़ार रहेगा सोमभद्रा तट

रोहित जसवाल। ।  ऊना, 7 अप्रैल: राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2026 इस वर्ष और भी अधिक उत्साह एवं सांस्कृतिक विविधता के साथ आयोजित किया जा रहा है। 11 से 14 अप्रैल तक हरोली-रामपुर पुल के...
Translate »
error: Content is protected !!