गढ़शंकर : विधानसभा हलका गढ़शंकर के गांव बीनेवाल में आम आदमी पार्टी को उस समय मजबूती मिली, जब कई परिवार पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं गढ़शंकर के विधायक जय कृष्ण सिंह रौड़ी के नेतृत्व में पार्टी में शामिल हुए। डिप्टी स्पीकर ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी में पूरा मान-सम्मान देने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर रौड़ी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की जनहितैषी नीतियों और पंजाब के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों से प्रभावित होकर लोग पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों की समस्याओं का समाधान करना और गांवों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना भी है।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सड़कों और ग्रामीण विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही है। गढ़शंकर हलके के विकास के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और लोगों की जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की दिशा में काम किया जा रहा है।
रौड़ी ने कहा कि आम आदमी पार्टी में हर वर्ग के लोगों को सम्मान दिया जाता है। उन्होंने पार्टी में शामिल हुए परिवारों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास के लिए सभी को साथ लेकर काम किया जाएगा।
इस अवसर पर गांव बीनेवाल से बग्गो, सीमा, कमलेश, शिंदो, अमना, हरप्रीत, पूर्व पंच शिंदो, हीरा सिंह (ब्लॉक प्रधान, एससी विंग), गुबकस राय बंगा, राजिंदर कुमार बंगा, सोढ़ी, अशनी, जगतार और दाता राम सहित कई अन्य परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।
