बीपीएल कार्ड – हिमाचल के इन लोगों से छिन जाएगा : नवंबर में बीपीएल परिवारों की होगी समीक्षा

by

रोहित भदसाली।  शिमला। हिमाचल में  वर्षों से गरीबी रेखा से नीचे  की सूची में शामिल परिवार बाहर होंगे। नवंबर में पंचायतों में होने वाली ग्रामसभा की बैठक में बीपीएल परिवारों की समीक्षा होगी।  इसमें 15 से 20 वर्ष से सूची में शामिल परिवारों के नाम हटाने पर भी चर्चा होगी। बीपीएल सूची में परिवारों को शामिल और बाहर करने का अधिकार ग्रामसभा को है।

नवंबर में बीपीएल परिवारों की होगी समीक्षा :   प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव बाद पंचायत उपचुनाव के कारण आदर्श चुनाव आचार संहिता के लागू होने से अप्रैल में होने वाली ग्रामसभा की बैठकें नहीं हो सकी थीं। यही कारण है कि अब नवंबर में ग्रामसभा की बैठकों में बीपीएल परिवारों की समीक्षा होगी।  ग्रामसभा की बैठकें प्रदेश की 3615 पंचायतों में अलग-अलग समय में होंगी। जो पंचायतें बीपीएल मुक्त हो चुकी हैं, उनमें यदि गरीब परिवार हैं, तो उनके नाम शामिल करने पर चर्चा होगी।  बीपीएल सूची में शामिल और नए परिवारों को लिखित में गरीब होने का शपथपत्र देना का प्रविधान है। बीपीएल परिवारों के चयन पर लगातार प्रश्न उठते रहे हैं। प्रधानों और पदाधिकारियों पर चहेतों को शामिल करने के आरोप लगते रहे हैं।

38 पंचायतें बीपीएल मुक्त :    प्रदेश में 38 पंचायतें बीपीएल मुक्त हैं। यानी वहां कोई गरीब परिवार नहीं है। केंद्र ने हिमाचल के लिए बीपीएल कोटे के लिए 2,82,370 परिवारों का कोटा निर्धारित किया है। वर्तमान में 2.60 लाख बीपीएल परिवार हैं। वहीं, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के सचिव राजेश शर्मा ने इसको लेकर कहा कि पंचायतों में बीपीएल सूची की समीक्षा अब तक नहीं हो सकी थी। हर बार अप्रैल में होने वाली ग्रामसभा की बैठक में पात्र लोगों के चयन और अपात्र के नाम ग्रामसभा की मंजूरी से हटाए जाते हैं।

बीपीएल सूची में चयन के मानक : 

  • परिवार की मासिक आय 2500 रुपये से अधिक न हो।
  • दो हेक्टेयर से अधिक असिंचित व एक हेक्टेयर से अधिक सिंचित भूमि नहीं हो।
  • परिवार का शहरी किस्म का पक्का व बड़ा मकान नहीं होना चाहिए।
  • परिवार के नाम पर चौपहिया वाहन जैसे कार, जीप, ट्रैक्टर, ट्रक व बस नहीं हो।
  • परिवार का सदस्य सरकारी अथवा गैर सरकारी नौकरी में नहीं हो।
  • बीपीएल व गरीबी उत्थान की योजना का लाभ न लिया हो।
  • टीवी जैसी विलासिता की वस्तुओं के अंक भी शामिल होते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

युवकों की निशानदेही पर पंजाब के मोहाली से चिट्टा तस्करी के मुख्य सप्लायर की गिरफ्तारी

सोलन। पुलिस ने चिट्टे के मामले में पंजाब के मोहाली से चिट्टा तस्करी के मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने चिट्टे के संबंध में पहले से गिरफ्तार युवकों की निशानदेही पर यह ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

22 करोड रुपए से बनेगी ककीरा कस्बे में सीवरेज : ल गतिविधियों से विद्यार्थियों में सामाजिक व्यवहार के साथ अनुशासन का होता है बेहतर अनुसरण- कुलदीप सिंह पठानिया

खचंबा( ककीरा), 21 अक्टूबर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि शिक्षा प्रणाली में खेल गतिविधियों के आयोजन से विद्यार्थी में सामाजिक व्यवहार के साथ-साथ बेहतर अनुशासन का अनुसरण होता है। खेल गतिविधियों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिमला : डीसी व एसपी सहित अन्य अफसरों ने छोड़ी बिजली सब्सिडी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के उपायुक्त अनुपम कश्यप ने सोमवार को एक मिसाल पेश करते हुए अपनी बिजली मीटर पर मिलने वाली सब्सिडी छोड़ दी। उन्होंने पुलिस अधीक्षक संजीव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अजय मलिक ने शिमला संसदीय क्षेत्र के व्यय नोडल अधिकारियों से ली सभी प्रबंधों की जानकारी : भारत निर्वाचन आयोग के व्यय पर्यवेक्षक ने कड़ी निगरानी के दिए निर्देश

शिमला 09 मई – लोकसभा आम चुनाव-2024 के मद्देनजर 4-शिमला संसदीय क्षेत्र के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी अजय मलिक को व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। अजय मलिक ने आज यहाँ...
Translate »
error: Content is protected !!