बीपीएल सूची को लेकर बड़ा फैसला : अनाथ, दिव्यांग और गंभीर रोगियों को भी अब बीपीएल सूची में शामिल करेगी सरकार

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने बीपीएल सूची में नए वर्गों को शामिल करने का बड़ा निर्णय लिया है। अब प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) और मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को भी बीपीएल सूची में शामिल किया जाएगा।

इसके साथ ही कैंसर और एड्स जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों, 27 वर्ष तक के अनाथों तथा 40 प्रतिशत तक दिव्यांग लोगों को भी इस सूची का हिस्सा बनाया जाएगा।

यह जानकारी ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने मंगलवार को विधानसभा में विधायक केवल सिंह पठानिया द्वारा नियम 62 के तहत लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान दी। मंत्री ने कहा कि लंबे समय से बीपीएल का चयन नहीं हुआ था, जिससे लोगों में असंतोष था और शिकायतें मिल रही थीं। अब सरकार ने चयन प्रक्रिया शुरू की है।

उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास इस विषय पर सुझाव हैं तो वे एक-दो दिन में सरकार को दे सकते हैं, जिन्हें उचित होने पर प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी सदन में स्पष्ट किया कि जिन लोगों की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से कम है, उन्हें बीपीएल सूची में शामिल किया जाएगा। इसमें अनाथ, दिव्यांग और दोनों योजनाओं के लाभार्थी भी होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित करना है।

ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाने वाले विधायक केवल सिंह पठानिया ने सरकार से उन परिवारों को भी बीपीएल सूची में शामिल करने का आग्रह किया, जिनकी संपत्ति प्राकृतिक आपदाओं में पूरी तरह नष्ट हो चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि बीपीएल सूची में ऐसे लोगों पर भी विचार होना चाहिए जिनके नाम पर कई बिजली मीटर दर्ज हैं लेकिन वास्तविकता में वे गरीब हैं और सहायता के हकदार हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

देशभर में किया टॉप : पूरे देश भर में हिमाचल का नाम हुआ रोशन सीडीएस परीक्षा में रजत कुमार ने देशभर में किया टॉप

  एएम नाथ। धर्मशालासं : घ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सीडीएस-2 परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। हिमाचल प्रदेश के शाहपुर गोराड़ा के रहने वाले रजत कुमार ने सीडीएस परीक्षा में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

‘कानून बनाने में सरकार बार-बार हो रही बेनकाब’, जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला

कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्ति कानून पर हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत; बोले- बहुमत से कानून बन सकता है, संविधान से ऊपर कोई नहीं एएम नाथ। शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हेरोइन के साथ पंजाब का व्यक्ति हिमाचल में गिरफ्तार

एएम नाथ। कुल्लू । थाना भुंतर के अंतर्गत पुलिस ने हेरोइन तस्करी के आरोप में पंजाब के व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के तार कहां कहां जुड़े हैं, इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुलदीप सिंह पठानिया ने किया डोबाला डंगा- छम्बर सम्पर्क सड़क का शिलान्यास : तुणूहट्टी- रोणी संपर्क मार्ग पर बस सेवा का परिचालन होगा शुरू, पेयजल आपूर्ति के लिए व्यय होंगे 24 लाख – पठानिया

एएम नाथ। चंबा (तुणूहट्टी) :   हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज पंजाब राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र कटोरी बंगला के डोबाला डंगा से छम्बर गांव तक सम्पर्क सड़क का शिलान्यास किया। कुलदीप...
Translate »
error: Content is protected !!