बीयर सीमित मात्रा में पीने से हेल्थ के लिए फायदेमंद : जानिए बीयर के फायदे और बीयर होती कइने प्रकार की …

by

 दुनियाभर में बीयर पीने का ट्रेंड पश्चिमी देशों से शुरू हुआ है। जो धीरे-धीरे दुनियाभर में फैल गया है। हालांकि बीयर में अल्कोहल की मात्रा  कम पाई जाती है। वहीं इसे सीमित मात्रा में पीने से हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।

स्पेशल बीयर डे पर जानिए क्या है इसका इतिहास :  एक रिपोर्ट के मुताबिक 7 अप्रैल को को सेलिब्रेट करने की शुरूआत अमेरिका से हुई थी। साल 1933 में कुलेन-हैरिसन अधिनियम द्वारा कानून में संशोधन किया गया था, जिससे हल्की बीयर  के उत्पादन की अनुमति देने के लिए सीमा को बढ़ाया जा सके। वहीं कानून पर हस्ताक्षर करने पर अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन रूजवेल्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि “मुझे लगता है कि यह बियर के लिए एक अच्छा समय होगा।’ जानकारी के मुताबिक ये पहली बार था जब अमेरिकी लोगों ने वैध तरीके से बियर पीना शुरू किया था।

बियर के फायदे : –

किडनी स्टोन –   एक शोध के मुताबिक जिन लोगों ने रोजाना एक Beer पिया है, उनमें किडनी स्टोन का खतरा 40 फीसदी तक कम हो गया है। वहीं बियर पीने से गुर्दे की पथरी को विकसित होने से रोका जा सकता है। इसका कारण ये है कि बियर में पानी और शराब दोनों होती हैं, जिससे यूरिन पतला होता है।

हड्डियां मजबूत –  बियर में सिलिकॉन नाम का तत्व भरपूर मात्रा में होता है। इससे हड्डियों को विकसित होने में मदद मिलती है। दिन में एक ग्लास बियर पीने से हड्डियां मजबूत हो सकती है, लेकिन ज्यादा मात्रा में पीना खतरनाक भी हो सकता है।

कोलेस्ट्रॉल –   बियर आपके कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करता है। जिससे आपका दिल हेल्दी रहता है। यह घुलनशील फाइबर एलडीएल या खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।

बीयर के प्रकार :- 

एले –   ये फुल-बॉडी वाले होते हैं और इन्हें फलों और मसालों से मिलकर बनाया जाता है।

लागर – यह बीयर अपने क्रिस्पिनेस के लिए जानी जाती है और ये बेहद रिफ्रेशिंग होती है।

माल्ट –  माल्ट कैरमल, टॉफी और नट्स से मिलकर बनाया जाता है, जो कि इसे मीठा बनाता है। यह नए और बहुत कम पीने वालों के लिए एकदम सही है।

स्टाउट –   इस तरह की बीयर काफी हार्ड होती है, क्योंकि इसमें भुना हुआ जौ होता है। इसका स्वाद काफी कड़वा होता है। यह बीयर पीने वालों के लिए एकदम सही है।

एम्बर –  इसमें जौ की खुशबू और कैरमल मिक्चर होता है।

ब्लॉन्ड –   यह पीले रंग की होती है। इस तरह की बीयर आमतौर पर बहुत क्रिस्प और ड्राई होती है और इसमें हल्की मात्रा में कड़वाहट और मीठापन होता है।

व्हीट –  पीने के लिए यह सबसे आसान बीयर में से एक है। इसका स्वाद बहुत सॉफ्ट होता है। इसमें हल्का मसाला होता है। ये हेजी और क्लाउडेड होती है।

ब्राउन –   इस तरह की बीयर में ज्यादा साइट्रस होता है, जिसकी वजह से ये खुशबूदार और स्वाद से भरपूर होती है। यह नट्स, कैरमल, चॉकलेट और अन्य कई चीजों से मिलकर बनती है। इसे खास जगह पर बनाया जाता है।

डार्क –   यह ब्रिटिश स्टाइल की बीयर है। इसमें हॉप्स, खमीर और कई तरह के अनाज का मिश्रण मौजूद होता है और यह ब्राउन चेस्टब्यूट कलर में आता है और इसमें फल की सुगंध होती है।

स्ट्रॉन्ग –   यह गहरे रंग और कभी-कभी काले रंग में उपलब्ध होती है। इसमें एले से लेकर जौ वाइन तक सब कुछ शामिल हो सकता है। इसमें अल्कोहल की मात्रा बहुत ज्यादा होती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ISI के लिए जासूसी कर रहा सेना का जवान गिरफ्तार …..15 लाख में दुश्मन को दी नक्शे व अफसरों की पोस्टिंग की जानकारी

अमृतसर। महाराष्ट्र के नासिक सेना की छावनी में तैनात नायक संदीप सिंह को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपित के कब्जे से तीन...
article-image
पंजाब

Mahilpur’s Vishwakarma Committee Observes

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Oct.25 :  The Vishwakarma Committee, Mahilpur, organized the annual Vishwakarma Day celebrations at the local Shri Vishwakarma Mandir with traditional devotion and community participation. Committee President and Contractor Jagjit Singh Ghumiala presided over...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को लेकर बैठक आयोजित : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चंबा, 6 अगस्त ; उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में ज़िला सैनिक कल्याण कार्यालय के तत्वावधान में पूर्व सैनिक लीग के सदस्यों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर राष्ट्रीय सूचना विज्ञान...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चुराह में दर्दनाक हादसा : 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार, 4 की मौत

चम्बा के चुराह में काल बनकर आई रात,  नकरोड़–हिमगिरि डैम मार्ग पर बड़ा हादसा एएम नाथ। चम्बा :  चम्बा जिले के चुराह उपमंडल में शनिवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार...
Translate »
error: Content is protected !!