बुआ अपने बेटे से नाबालिग भतीजी की कर रही थी शादी : पुलिस और एनजीओ ने शादी को दिया रुकवा

by

अमृतसर :  नाबालिक भतीजी की शादी बुआ अपने बेटे से करा रही था। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से कमजोर है. सूचना पर पहुंची पुलिस और एनजीओ ने शादी को रुकवा दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जो भी दोषी पाया गया उनपर करवाई की जाएगी। मामला मोकमपुरा का है।

                जानकारी के मुताबिक, लड़की के माता-पिता इस दुनिया में नहीं है। लड़की अपने रिश्तेदारों (बुआ) के पास पिछले एक साल से रह रही थी। वहीं, रिश्तेदार का बेटा मानसिक और शारीरिक तौर पर कमजोर है। इसके चलते उसकी शादी नहीं हो रही थी। इसको लेकर लड़के के माता-पिता ने उनके पास रह रही रिश्तेदार की 14 साल की बेटी से बेटे की शादी कराने की सोची।

शादी की भनक एक एनजीओ को लग गई :  इसके बाद शादी के लिए घोड़ी और लड़के को तैयार किया गया। मगर, इस बात की भनक एक एनजीओ को लग गई और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के साथ महिला शादी वाले घर पर पहुंच कर शादी को रुकवा दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और लड़के के माता-पिता से भी पूछताछ कर रही है।

ऐसे लड़के से कराई जा रही है, जो है अनफिट :  एंजियो की कार्यकर्ता मीना देवी ने कहा कि लड़की की बुआ ने ही उसे अपने पास 10 महीने से रखा है और अपने लड़के से शादी करवा रही थी। वहीं, सपना मेहरा ने कहा की उन्हें सूचना मिली थी कि एक 14 साल की लड़की है, जिसके मां बाप नहीं है। उसकी शादी एक ऐसे लड़के से कराई जा रही है, जो अनफिट है।

मामले में पुलिस ने कही ये बात :  पुलिस अधिकारी पूर्ण सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है, जो भी दोषी पाया जाएगा उन पर करवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लुधियाना नगर निगम की घोर विफलता…गड्ढों और टूटी सड़कों पर जनता का पैसा बर्बाद: पवन दीवान

लुधियाना, 7 अगस्त: पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने लुधियाना में बारिश के मौसम में सड़कों के बार-बार धंसने की घटनाओं को लेकर...
article-image
पंजाब

गर्लफ्रेंड के थप्पड़ से तिलमिलाया आशिक : गला घोंटकर कर दी हत्या, लिव इन में रह रहे थे दोनों

लुधियाना । लुधियाना में ‘लिव-इन’ में रह रही एक युवती की हत्या के सिलसिले में उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी...
article-image
पंजाब , समाचार

एएसआई ने मारी खुद को गोली : सुसाइड नोट में लिखा टांडा के एसएचओ ने खुदकुशी करने को किया मजबूर

होशियारपुर| पुलिस थाना हरियाणा में बतौर डयूटी अफसर तैनात एएसआई सतीश कुमार ने अपनी ही सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली। एएसआई सतीश कुमार ने खुदकुशी मरमे से पहले...
article-image
पंजाब

हथियार-नशा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार … पाक कनेक्शन आया सामने

अमृतसर : कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने सीमा पार से संचालित होने वाले हथियार और नशा तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में पुलिस ने 6 आरोपियों को...
Translate »
error: Content is protected !!