बुलेट को थार ने मारी टक्कर : 11वीं के छात्र की मौत : पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

by

फतेहगढ़ चूड़ियां । फतेहगढ़ चूड़ियां से अमृतसर रोड पर पड़ते गांव सोहियां जिला अमृतसर के निकट शुक्रवार की रात करीब 9:30 बजे थार गाड़ी और बुलेट मोटरसाइकिल की टक्कर में एक छात्र की मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक थार से टक्कर होते हुए धमाके के साथ बुलेट मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। मृतक की पहचान 17 वर्षीय सुखमनप्रीत सिंह पुत्र मेजर सिंह निवासी गांव समराए जिला गुरदासपुर के तौर पर हुई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना मजीठा की पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है सुखमनप्रीत सिंह 11वीं कक्षा का विद्यार्थी था और रोजाना अमृतसर पीटीई की कक्षा लगाने के लिए जाता था। गौरतलब है कि सुखमनप्रीत सिंह 10 दिन पहले ही दसवीं कक्षा में से फर्स्ट डिवीजन लेकर पास हुआ था और अब उसने 11वीं कक्षा में हरदोरवाल स्कूल में दाखिला लिया था।

शनिवार को भी वह पीटीई की कक्षा लगाने के लिए अमृतसर गया था कि यह हादसा हो गया। सुखमनप्रीत सिंह की मौत के साथ गांव समराए में शोक की लहर है।

इस सबंध में गांव समराए के सरपंच शरनजीत सिंह ने बताया कि सुखमनप्रीत सिंह अपनी बुलेट मोटरसाइकिल पर शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे अमृतसर से वापिस लौट रहा था।

जब वह गांव सोहियां के निकट पहुंचा तो आगे से आ रही थार गाड़ी के साथ जोरदार उसकी टक्कर हो गई, जिसके बाद एक जोरदार धमाका हुआ और देखते देखते बुलेट मोटरसाइकिल को आग लग गई। इस हादसे में सुखमनप्रीत सिंह की मौके पर मृत्यु हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल पूरी तरह से जल गई।

मृतक के सुखमनप्रीत के पिता मेजर सिंह ने बताया कि सुखमनप्रीत सिंह अपनी बुलेट मोटरसाइकिल अमृतसर से वापिस लौट रहा था और जब वह गांव सोहियां के निकट पहुंचा तो आगे से आ रही थार गाड़ी के साथ जोरदार उसकी टक्कर हो गई, जिसके बाद एक जोरदार धमाका हुआ और देखते देखते बुलेट मोटरसाइकिल को आग लग गई। इस हादसे में सुखमनप्रीत सिंह की मौके पर मृत्यु हो गई।

उन्होंने थाना मजीठा की पुलिस द्वारा इस मामले में सुखमनप्रीत सिंह के पिता मेजर सिंह पुत्र बच्चन सिंह के बयानों पर अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज करके अगलेरी कार्रवाई शुरू कर दी है। परिवार ने मांग की है कि थार गाड़ी के ड्राइवर को तुरंत काबू किया जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हर्षोल्लास के साथ शुरु हुआ ‘होशियारपुर नेचर फैस्ट- 2024 : अब 3 मार्च को होगी प्रसिद्ध पंजाबी गायक कुलविंदर बिल्ला की स्टार नाइट

जिला वासियों को ‘होशियारपुर नेचर फैस्ट- 2024’ में परिवार सहित आने का किया आह्वान होशियारपुर, 01 मार्च :  होशियारपुर में पर्यटन की असीम संभावनाओं से लोगों को रुबरु करवाने के लिए पर्यटन व संस्कृति...
Uncategorized

Khám Phá yamaha r7

yamaha r7 giá bao nhiều yamaha r7 giá bao nhiều đã nổi lên như 1 hệ ứng dụng chơi nghịch giải trí trực đường ví trí đầu tiên tại đất chất hình chữ S,...
article-image
पंजाब

हिमाचल प्रदेश में चल रहे उद्योगों और क्रशरों से होने वाले प्रदूषण पर लोग बचाओ, गांव बचाओ संघर्ष कमेटीकी बैठक में गंभीरता से संज्ञान लिया

गढ़शंकर : लोग बचाओ, गांव बचाओ संघर्ष कमेटी इलाका बीत की बैठक गांव महिंदवानी में अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई । इस बैठक में हिमाचल प्रदेश में चल रहे उद्योगों और...
Uncategorized

Khám Phá http___sunwin.

http://sunwin.realestate http://sunwin.realestate là một hạ tầng phần nhiều hình thức giải trí không nghỉ}{đặt trực tuyến đã nổi biệt tại toàn nước, bao gồm lại đến người dùng nhiều một số loại tận hưởng...
Translate »
error: Content is protected !!