बुलेट प्रूफ गाड़ियां छोड़ : अमेरिकी एंबेसी की 4 महिला अधिकारी ऑटो चलाकर ऑफिस जाती

by

दिल्ली। दिल्ली में स्थित अमेरिकी एंबेसी की 4 महिला अधिकारी ऑटो चलाकर ऑफिस जाती हैं। खास बात ये है कि इन्होंने सरकार से मिलीं बुलेट प्रूफ गाड़ियां भी छोड़ दी हैं। एनएल मेसन, रुथ होल्म्बर्ग, शरीन जे किटरमैन और जेनिफर बायवाटर्स का कहना है कि ऑटो चलाना मजेदार ही नहीं, बल्कि यह एक मिसाल है कि अमेरिकी अधिकारी भी आम लोगों की तरह ही हैं। न्यूज एजेंसी से बातचीत में एनएल मेसन ने कहा- उन्होंने कभी भी क्लच वाली गाड़ियां नहीं चलाईं। वे हमेशा ऑटोमैटिक कार ही चलाती हैं, लेकिन भारत आकर ऑटो चलाना एक नया एक्सपीरिएंस था। जब वे पाकिस्तान में थी तब वे बड़ी और शानदार बुलेटप्रूफ गाड़ी में घूमती थी। उसी से ऑफिस जाती थी, लेकिन जब वे बाहर ऑटो देखती थी तो लगता था कि एक बार तो इसे चलाना है। इसलिए जैसे ही भारत आई तो एक ऑटो खरीद लिया। उनके साथ रूथ, शरीन और जेनिफर ने भी ऑटो खरीदे। मेसन ने कहा कि उन्हें उनकी मां से प्रेरणा मिली है। वो हमेशा कुछ नया करती रहती थीं। उन्होंने उन्हें हमेशा चांस लेना सिखाया। उनकी बेटी भी ऑटो चलाना सीख रही है। उन्होंने ऑटो को पर्सनलाइज किया है। इसमें ब्लूटूथ डिवाइस लगा है। इसमें टाइगर प्रिंट वाले पर्दे भी लगे हैं। भारतवंशी अमेरिकी डिप्लोमैट शरीन जे कीटरमैन के पास पिंक कलर का ऑटो है। इसके रियर-व्यू मिरर में अमेरिका और भारत के झंडे लगे हैं। उनका जन्म कर्नाटक में हुआ था। बाद में वो अमेरिका में बस गईं। उनके पास यूएस सिटीजनशिप है। उन्होंने कहा कि उन्हें एक मैक्सिकन एम्बेसडर मेल्बा प्रिया से यह प्रेरणा मिली। 10 साल पहले उनके पास एक सफेद रंग का ऑटो था। उनका ड्राइवर भी था। जब वे भारत आई तो देखा मेसन के पास ऑटो है। तभी उन्होंने भी एक ऑटो खरीद लिया।’

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

10 साल की सजा सुनाते ही भागा कैदी, नायब कोर्ट व वकील के मुंशी ने दबोचा

कपूरथला । कपूरथला कोर्ट परिसर में एक एनडीपीएस के हवालाती को एडीशनल सेशन जज की अदालत द्वारा 10 साल की सजा सुनाए जाने पर हवालाती फरार होने लगा, लेकिन कैदी के फरार होते ही...
article-image
पंजाब

भाई सुखजीत सिंह मिन्हास की ओर से कैबिनेट मंत्री धारीवाल से विशेष भेंट की

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : हाल ही में एनआरआई सभा पंजाब की माननीय अध्यक्ष श्रीमती परमिंदर कौर बंगा जी एवं उनकी पूरी टीम के कुशल नेतृत्व में एनआरआई भाई-बहनों को पंजाब के प्रति एकजुट करने तथा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गैंगस्टर की पत्नी, DSP की बेटी : बीजेपी की यह महिला उम्मीदवार देगी भूपेंद्र हुड्डा को चुनौती

बीजेपी ने दो दिन पहले 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा के लिए अपने 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी. इस सूची में एक नाम ने सबका ध्यान आकर्षित किया था. दरअसल, बीजेपी ने...
पंजाब

नशे के लिए दादी की हत्या, खेतों में फेंका शव, लूटे गहने :

फतेहगढ़ साहिब : अमलोह के गांव खनियाण में पोते ने नशे की तलब पूरी करने के लिए 82 वर्षीय दादी की हत्या कर दी और सोने के गहने और मोबाइल लूट लिया। मृतका की...
Translate »
error: Content is protected !!