बेअदबी मामले के मुख्य साजिशकर्ता बंगलुरू एयरपोर्ट से गिरफ्तार : संदीप बरेटा बरगाड़ी बेअदबी की तीनों घटनाओं में नामजद

by

फरीदकोट : साल 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले के मुख्य साजिशकर्ता और डेरा सिरसा की राष्ट्रीय कमेटी सदस्य संदीप बरेटा को बंगलुरू एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है। संदीप बरेटा बरगाड़ी बेअदबी की तीनों घटनाओं में नामजद है। अदालत ने इन केसों में संदीप बरेटा समेत दो अन्य कमेटी सदस्य हर्ष धुरी व प्रदीप क्लेर को भी भगोड़ा घोषित किया हुआ था। फरीदकोट जिला पुलिस टीम बंगलुरू रवाना हो गई है।
बरगाड़ी बेअदबी मामले से जुड़ी तीनों घटनाओं में पंजाब पुलिस की एसआईटी राम रहीम समेत अन्य डेरा अनुयायियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है और इन दिनों अदालत में सुनवाई भी चल रही है। मगर सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी डेरा अनुयायियों की याचिका पर तीनों केसों को फरीदकोट की अदालत से चंडीगढ़ स्थानांतरित कर दिया गया।
एसआईटी की चार्जशीट में दावा किया गया है कि बरगाड़ी बेअदबी की घटनाओं की साजिश इन तीनों ने महिंदरपाल बिट्टू के साथ मिलकर रची थी। एसआईटी के अनुसार बेअदबी की घटना से पहले डेरा सिरसा के पदाधिकारियों ने पंथक नेता बलजीत सिंह दादूवाल की हत्या करने की भी साजिश रची थी लेकिन उसमें वह सफल नहीं हो सके थे। इसके बाद उन्होंने इस घिनौनी हरकत को अंजाम देने की योजना बनाई।
1 जून 2015 को गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला के गुरुद्वारा साहिब से पावन स्वरूप चोरी की घटना में डेरा सच्चा सौदा के सात अनुयायियों को एसआईटी ने गिरफ्तार किया था और बाद में बेअदबी की साजिश के आरोप में गुरमीत राम रहीम व हर्ष धुरी, प्रदीप कलेर व संदीप बरेटा को भी नामजद किया गया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

20,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ विजिलेंस ब्यूरो ने नायब तहसीलदार के रीडर-कम-रजिस्ट्री क्लर्क को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गुरुवार को 20,000 रुपए की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में नायब तहसीलदार, बाबा बकाला के रजिस्ट्री क्लर्क-कम-रीडर के रूप में तैनात गुरबख्श सिंह को रंगे हाथों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नर्स निमिषा प्रिया को मृत्‍युदंड, यमन की सुप्रीम कोर्ट द्वारा : ‘ब्लड मनी’ का भुगतान करके पीड़ित परिवार के साथ बातचीत करने के लिए यमन की यात्रा करने की अनुमति मांगी

नई दिल्‍ली : यमन की सुप्रीम कोर्ट द्वारा भारत की एक महिला को मृत्‍युदंड देने का मामला सामने आया है। मूल रूप से केरल की रहने वाली नर्स निमिषा प्रिया पर आरोप है कि...
article-image
पंजाब

केंद्रीय मंत्री बिट्टू के करीबी को पंजाब पुलिस ने एससी-एसटी ऐक्ट के केस में कर लिया अरेस्ट

पंजाब में एक मिस्ड वॉट्सऐप कॉल के चलते राजनीतिक बवाल मच गया है। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के करीबी सहयोगी राजेश अत्री को पंजाब पुलिस ने एससी-एसटी ऐक्ट के केस में अरेस्ट कर...
Translate »
error: Content is protected !!