बेटा बना हैवान : पिता की गोली कर की हत्या, हुआ फरार

by

 तरनतारन  :  पंजाब के तरनतारन में दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जिले के बहादुरनगर गांव में एक पुत्र ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान रिटार्यड फौजी सुखवंत सिंह के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पुत्र सतविंदर सिंह है।

जानकारी अनुसार, यह वारदात फसल बेचने को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में हुई है। इतना ही नहीं, हत्या के बाद आरोपी ने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। पुलिस को सूचना मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी फरार है।

डीएसपी प्रीतइंदर सिंह ने बताया कि सतविंदर ने गुस्से में आकर पिता पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने हत्या छिपाने के लिए तुरंत शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस बात की भनक लगते ही गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी और जैसे ही पुलिस को घटना की भनक लगने पर जब पुलिस उनके घर पहुंची तो सतविंदर सिंह फरार था। परिवार ने पहले सुखवंत सिंह की मौत बीमारी से बताई, लेकिन घर में खून बिखरा देखकर उन्होंने कहा कि बंदूक साफ करते समय गोली लग गई थी। फिलहाल पुलिस ने सतविंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है तथा गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

नशे के रूप में प्रयोग की जाने वाली100 गोलियों सहित दोषी गिरफ्तार 

गढ़शंकर : पुलिस थाना गढ़शंकर के तहत पड़ती पुलिस चौकी समुंदड़ा में तैनात एसआई सुरेंद्र सिंह की पुलिस पार्टी द्वारा एक युवक को नशे के रूप में प्रयोग की जाने वाली प्रतिबंधित 100 गोलियों...
article-image
पंजाब

सुप्रीम कोर्ट से आप सांसद संजय सिंह को बड़ी 6 महीने बाद मिली जमानत : ईडी ने संजय सिंह को चार अक्तूबर, 2023 किया था गिरफ्तार

नई दिल्ली  :  प्रवर्तन निदेशालय ने संजय सिंह को मामले में चार अक्तूबर, 2023 को गिरफ्तार किया था। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आप नेता संजय सिंह छह महीने जेल में बिता...
article-image
पंजाब

कण्व ग्रीन फाउंडेशन व प्रेस क्लब माहिलपुर ने माहिलपुर में मसक वितरित किए गए

माहिलपुर – माहिलपुर के मुख्य चौक पर कण्व ग्रीन फाउंडेशन ने प्रेस क्लब माहिलपुर व एसएचओ माहिलपुर सतविंदर सिंह धालीवाल ने  सड़क पर चलने वाले, दोपहिया व कार-बसों को रोककर उसमे यात्रा कर रहे...
article-image
पंजाब

राघव चड्ढा चेयरमैन : पंजाब सरकार की नई एडवाइजरी कमेटी के

चंडीगढ़: 11 जुलाई राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को पंजाब सरकार की नई एडवाइजरी कमेटी का चेयरमैन बनाए गए हैं। यह कमेटी जनहित के मुद्दों पर सरकार को सलाह देगी। इस कमेटी के जरिए दिल्ली...
Translate »
error: Content is protected !!