बेटियों को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करें’ : अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सीडीपीओ बलबीर सिंह बिरला ने की अपील

by
हमीरपुर 11 अक्तूबर। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर बुधवार को महिला एवं बाल विकास विभाग ने नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर 4 में एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी बलबीर सिंह बिरला ने लोगांे से बेटा और बेटी को एक समान समझने तथा बेटियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं हैं। इन्हें आगे बढ़ने के लिए लड़कों के समान ही पर्याप्त अवसर प्रदान किए जाने चाहिए। बेटियों के पोषण और स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए।
इस अवसर पर पर्यवेक्षक एवं संरक्षण अधिकारी हमीरपुर प्रदीप कुमार चौहान ने बताया पूरी दुनिया में 11 अक्तूबर को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया जाता है। सर्वप्रथम इसका आयोजन वर्ष 2012 में किया गया था। दुनियाभर में बालिकाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने, उनके सेहतमंद जीवन से लेकर शिक्षा और कॅरियर के लिए मार्ग प्रशस्त करने के उद्देश्य से ही यह दिवस मनाया जाता है। पर्यवेक्षक ने कहा कि भारत समेत कई देशों में महिलाओं को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसीलिए, एक बच्ची के जन्म से लेकर परिवार में उसकी स्थिति, शिक्षा के अधिकार और कॅरियर में महिलाओं के विकास में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए जागरुकता फैलाना ही अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस का उद्देश्य है।
इससे पहले आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नीला देवी ने सीडीपीओ और अन्य वक्ताओं का स्वागत किया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रजनी देवी ने बेटी है अनमोल योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना, शगुन योजना, मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना और कई अन्य योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में कंचन कुमारी, पूजा, गीता, इशिता, महक, मंजू, परविंद्र, सुनीता, सिमरो, आशा, क्लासों देवी, रूबी खातून, नेहा, नीना, सुषमा, ममता और अन्य महिलाएं भी उपस्थित थीं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राशन डिपुओं में अब सस्ता साबुन और हेयर आयल भी खरीद सकेंगे

शिमला  :  हिमाचल प्रदेश की उचित मूल्य की दुकानों पर फरवरी से हेयर आयल और नहाने वाला साबुन सस्ती दरों पर मिलना शुरू हो जाएगा। हिमाचल प्रदेश सिविल सप्लाई काॅर्पोरेशन लिमिटेड ने पहली बार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

18 व 19 तक सोलन ज़िला में भारी वर्षा, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी ज़िला प्रशासन ने सावधानी बरतने की अपील की

एएम नाथ। ज़िला दण्डाधिकारी सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि भारत मौसम विज्ञान केन्द्र शिमला द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 18 व 19 अप्रैल, 2025 को सोलन ज़िला में कुछ स्थानों पर भारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

7.31 ग्राम नशा भी पकड़ा : गगल पुलिस ने रात को चंबा के दो आरोपी किए गिरफ्तार

एएम नाथ। गगल : गगल पुलिस ने सोमवार शाम को चंबा के दो युवकों को 7.31 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है। पुलिस थाना गगल के सह प्रभारी उधम सिंह राजपूत ने बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में पंचायतों का कार्यकाल खत्म : 1 फरवरी से बीडीओ और पंचायत सचिव संभालेंगे पंचायतों की कमान…जाने किन पंचायतों का अप्रैल में खत्म होगा कार्यकाल

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों का कार्यकाल शनिवार 31 जनवरी को समाप्त हो गया है। इसके साथ ही प्रदेश की ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला...
Translate »
error: Content is protected !!