बेटी पर गलत नजर रखने के चलते महिला ने की प्रेमी की हत्या

by

चंडीगढ़ :    पुलिस ने 42 साल की महिला को कोर्ट में पेश करेगी। जिस पर आरोप है कि  खरड़ के सन्नी एनक्लेव में उक्त महिला रह रही थी। उसकी गिरफ्तारी से पुलिस के मुताबिक बीते कल सेक्टर 39 थाने में दर्ज हत्या का केस सुलझा लिया गया । जानकारी के मुताबिक महिला के मृतक के साथ अवैध संबंध थे। महिला के मुताबिक, मृतक उसकी बेटी पर गलत नजर रखता था। इसलिए उसने उसकी हत्या की है। पुलिस मामले में महिला का रिमांड लेकर और तथ्य जुटा सकती है।

मामले में सेक्टर 41-ए के साहिल ने पुलिस को शिकायत दी थी। 2 मई को उसके पिता चंद्र पाल यह कह सुबह 10 बजे घर से निकले थे कि शाम तक लौट आएंगे। उसी शाम शाम को पांच बजे शालू का साहिल को फोन आया कि उसके पिता ने ज्यादा शराब पी ली है। वह उसे परेशान कर रहे हैं।

साहिल ने जब अपने पिता को फोन किया तो उन्होंने पिक नहीं किया। साहिल के मुताबिक उसके पिता के शालू के साथ संबंध थे। 3 मई को शालू ने साहिल को फिर फोन कर सेक्टर 41-ए के एक मकान में बुलाया।

वहां साहिल ने देखा कि उसके पिता बैड पर अचेत पड़े हुए हैं और उनके गले पर लाल निशान थे। उसने आरोप लगाया कि किसी ने उसके पिता का गला घोंट उनकी हत्या की है। जिसके बाद पुलिस ने सबूत जुटाते हुए शालू को गिरफ्तार कर लिया। शालू का अपने पति से तलाक हो रखा था और उसकी एक बेटी है। जानकारी के मुताबिक मृतक के किराए के घर में महिला सफाई का काम करती थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नेत्रदान पखवाड़े के अवसर पर सिविल अस्पताल में जागरूकता शिविर का आयोजन

गढ़शंकर । रोटरी आई बैंक और कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसायटी होशियारपुर द्वारा एसएमओ डॉ. रमन कुमार के नेतृत्व में सिविल अस्पताल गढ़शंकर में नेत्रदान पखवाड़े के संबंध में जागरूकता अभियान का आयोजन किया। इसमें सिविल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नैनवां के हरदीप सिंह अटवाल ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री में ब्रिटिश कोलंबिया इनफार्मेशन एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी, कनाडा में पहला स्थान किया प्राप्त

गढ़शंकर :  गांव नैनवां के हरदीप सिंह अटवाल इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री में  250 में से 229 ( 91%) अंक हासिल ब्रिटिश कोलंबिया इनफार्मेशन एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी, कनाडा में पहला स्थान प्राप्त किया।  हरदीप...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जवाहर नवोदय विद्यालय ने छठी कक्षा के दाखिले के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथि 8 फरवरी तक बढ़ाई

विद्यार्थी विद्यालय की वैबसाइट www.navodaya.gov.in पर करवा सकते हैं आनलाइन रजिस्ट्रेशन होशियारपुर, 31 जनवरी: जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही की प्रिंसिपल रंजू दुग्गल ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही में छठी कक्षा में दाखिला...
article-image
पंजाब

शहीद-ए-आजम स.भगत सिंह फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित तीसरा समर कैंप संपन्न :93 बच्चों को राष्ट्रीय सत्र के फुट्बालों कोचों ने दी ट्रेनिंग, जिसमें काफी संख्यां लड़कियां भी थी शामिल

गढ़शंकर 1 3 जुलाई : शहीद-ए-आजम भगत सिंह फुटबॉल क्लब द्वारा गढ़शंकर में 2 जून से आयोजित तीसरा समर फुटबॉल कोचिंग कैंप संपन्न हो गया। समर कैंप में 93 बच्चों को राष्ट्रीय सत्र के...
Translate »
error: Content is protected !!