बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के 10 वर्ष पूरा होने पर ज़िला में चलेगा विशेष अभियान : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

by
22 जनवरी से 8 मार्च तक आयोजित होंगी जागरूकता गतिविधियां
उपायुक्त ने विद्यालय स्तर पर प्रार्थना सभा के दौरान जागरूकता सत्र आयोजित करने के दिए निर्देश
एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के 10 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य पर ज़िला में 22 जनवरी से लेकर 8 मार्च तक विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया जाएगा।
उपायुक्त आज विशेष अभियान के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता गतिविधियों की निरंतरता में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर कार्यालय के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।
मुकेश रेपसवाल ने कहा कि 22 जनवरी को सुबह प्रभात फेरी के आयोजन एवं सुबह 11 बजे बचत भवन से हस्ताक्षर एवं शपथ ग्रहण समारोह के साथ अभियान का शुभारंभ होगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस विशेष अभियान को सफल बनाने के लिए ज़िला में प्रतिदिन 8 मार्च तक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे।
मुकेश रेपसवाल ने प्रभावी जागरूकता गतिविधियों के लिए आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं सहित पंचायतीराज राज प्रतिनिधियों सहित स्वैच्छिक संगठनों की भी सक्रिय भूमिका को सुनिश्चित बनाने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए।
उन्होंने बालिकाओं की व्यक्तिगत स्वच्छता से संबंधित प्रभावी जागरूकता गतिविधियों के आयोजन को लेकर विद्यालय स्तर पर प्रार्थना सभा के दौरान विशेष सत्र आयोजित करने के निर्देश दिए।
साथ में उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि 28 जनवरी तथा फरवरी को सभी शिक्षण संस्थानों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से ज़िला कार्यक्रम अधिकारी को जागरूकता सामग्री उपलब्ध करवाने को निर्देशित किया।
उपायुक्त ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को शिक्षण संस्थानों में स्थापित सेनेटरी पैड मशीनों तथा इंसीनरेटर को सुचारू बनाए रखने को कहा।
उन्होंने आयोजित होने वाले जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत किशोरियों के मानसिक स्वास्थ्य, पौधारोपण गतिविधियां, पीसीपीएनडीटी अधिनियम की जानकारी प्रदान करने के साथ सभी शिक्षण संस्थानों में महिला हेल्पलाइन -181 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी भी सुनिश्चित बनाने को कहा।
मुकेश रेपसवाल ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर चंबा के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित होने वाले ज़िला स्तरीय समारोह में कक्षा दसवीं तथा 10 + 2 की मेरिट में आने वाली छात्राओं को सम्मानित करने के साथ बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान में विशेष योगदान देने वाले पुलिस कर्मी भी सम्मानित होंगे।
इस अवसर पर अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा, उप अधीक्षक पुलिस जितेंद्र चौधरी, उपनिदेशक उच्च शिक्षा भाग सिंह, ज़िला विकास अधिकारी ओपी ठाकुर, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य डॉ. वैभवी गुरुंग, ओएसडी उच्च शिक्षा उमाकांत आनंद , कार्यकारी ज़िला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास आर आर भारद्वाज, जिला मिशन समन्वयक मनोहर नाथ सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मौत से भी बदतर सज़ा पति को देने की मांग – कोई भी दरिंदा किसी महिला पर तेजाब फेंकने की जुर्रत न कर सके : ससुराल वाले मेरे शव को हाथ भी न लगाएं…मंडी एसिड अटैक पीड़िता का दर्दनाक बयान

अस्पताल में जिंदगी-मौत से जूझ रही पीड़िता की आखिरी चिट्ठी ने रुलाया, लिखा- ‘मेरा अंतिम संस्कार हनुमान घाट पर सिर्फ मेरे मायके वाले ही करें’ एएम नाथ। मंडी :  देवभूमि हिमाचल के मंडी ज़िले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवक ने गेस्ट हाउस में 5000 रु. में बुलाई लड़की, पर लड़की के कमरे में आते ही हुआ ऐसा खेल जिसे देख पुलिस भी रह गई हैरान…

गुरुग्राम  :  हरियाणा के गुरुग्राम में एक लड़के ने यूपी से ऑनलाइन बुक करके लड़की को बुलाया. युवक ने लड़की के लिए एक गेस्ट हाउस में कमरा बुक किया. लड़की और युवक के बीच...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्टा खरीदने-बेचने वाले की सूचना दो, 51 हजार का इनाम पाओ : चुराह के विधायक हंसराज ने कर दिया बड़ा एलान

एएम नाथ। चम्बा :  शहरों के बाद अब चिट्टा माफिया ने ग्रामीण क्षेत्रों में पांव पसार लिए हैं। कई समाजसेवी संस्थाएं और पंचायतें इस नशे को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करने की...
हिमाचल प्रदेश

अमर शहीद राकेश कुमार की शहादत पर नेता प्रतिपक्ष ने प्रकट किया शोक

एएम नाथ। मंडी  :   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों से लोहा लेते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले मंडी जिले के नाचन विधानसभा क्षेत्र की छम्यार पंचायत...
Translate »
error: Content is protected !!