बेटी है अनमोल योजना के तहत 12 शिशु कन्याओं को 1.42 लाख एफडीआर

by
ऊना 14 फरवरी: जनमंच कार्यक्रम के दौरान बेटी है अनमोल योजना के तहत चालू वित्त वर्श के प्रथम चरण में अंब तहसील की 12 षिषु कन्याओं को उनके जन्म दिन पर एक लाख 42 हजार रूपये की एफडीआर दी गईं। इस योजना के तहत कन्या के जन्म पर उसके नाम 12 हजार रूपये की बैंक में एफडी की जाती है। इस योजना के तहत गांव नारी चिंतपुर्णी की रवनीत, घेवट बेहड़ की अदिति, बेहड़ की अनया षर्मा, गिंडपुर मलौण की तनिश्का, धर्मषाला महंतां की श्रीयांषी, कोहारछन की अवनी ठाकुर, सलूरी की पुनवीर, नैहरी खालसा की दिव्यांषी, चौआर की निमरत, टकारला की सीरत, जबेहड़ की समायरा तथा बरिगल गांव की आश्रिया को एफडीआर प्रदान करके लाभान्वित किया गया।
10वीं व 12वीं मंे जिला में प्रथम पांच स्थानों पर रहने वाली छात्राएं पुरस्कृत
जनमंच कार्यक्रम में सशक्त महिला योजना के तहत जिला ऊना की 10वीं व जमा दो कक्षाओं में जिला में पहले पांच स्थानों पर रहने वाली कन्याओं को 5-5 हजार रूपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। 10वीं कक्षा में प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहने वाली गुरूकुल पब्लिक स्कूल पक्का परोह की क्रमशः अनविक्शा व वंशिका चौधरी, तृतीय के लिए डीएवी स्कूल लठियाणी की कनिका शर्मा, चतुर्थ के लिए एसवीएन पब्लिक स्कूल अंब की प्रीक्षित तथा पांचवां स्थान हासिल करने वाली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल घनारी की शिवांगी को पुरस्कृत किया गया। जबकि जमा दो कक्षा में पहले, तीसरे व पांचवें स्थान पर गुरूकुल पब्लिक स्कूल पक्का परोह की क्रमशः शिवानी रणौत, निशिता व गरिमा, द्वितीय स्थान के लिए माउंट एवरेस्ट स्कूल कुठार कलां की नैंंसी चौधरी तथा चौथे स्थान के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समूरकलां की तान्या सैणी को पुरस्कृत किया गया।
मेरे गांव की बेटी मेरी शान के तहत 12 बेटियांे का चयन
मेरे गांव की बेटी मेरी शान कार्यक्रम के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए जिला की 12 बेटियों का चयन किया गया, जिनके फोटो अथवा पोस्टर संबन्धित स्कूल व पंचायत कार्यालय में प्रदर्शित किये जाएंगे। इसके लिए एमबीबीएस के लिए गांव सिद्ध चलेड़ की अंकिता शर्मा, नगर पंचायत अंब की नंदिनी भट्टी, श्रेया राणा, रिया राणा, गरिमा शर्मा, वंदना व शिवानी, एमएससी बीएड के लिए मुबारिकपुर की सविता ठाकुर व मोनिका सरोच, पंजाब युनिवर्सिटी चण्डीगढ़ में बीडीएस के लिए नगर पंचायत अंब की गरिमा भट्टी, पीजीआई चण्डीगढ़ में नर्सिंग अधिकारी के लिए लोहारा अप्पर की कृतिका शर्मा तथा दियाड़ा गांव की आंचल परदेसी को बीएएमएस में दाखिला पाने के लिए मेरे गांव की बेटी मेरी शान कार्यक्रम के तहत चयनित किया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

यूको बैंक ने स्कूल को भेंट किए पिलर हीटर

पट्टा मेहलोग 24 जनवरी (तारा) : यूको बैंक शाखा कुठाड़ ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए सीएसआर फंड के तहत क्षेत्र के प्रतिष्ठित कृष्णगढ़ पब्लिक स्कूल के लिए दो पिलर हीटर दान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कंप्यूटर शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने आज अध्यक्ष सुमन ठाकुर के नेतृत्व में यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की तथा उन्हें अपनी सेवाओं को नियमित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निशाद कुमार के माता-पिता को किया सम्मानित

ऊना: अंब ब्लाॅक के बदाऊॅं गांव के निवासी निशाद कुमार का पैरा आॅलंपिक खेल में हाई जंप के लिए चयन हुआ है। यह जानकारी देते हुए जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी, ऊना कुलदीप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्री राजेश धर्मानी ने राष्ट्रीय टी-20 खिताब जीतने वाली दिव्यांग हिमाचल महिला क्रिकेट टीम की कप्तान रचना को किया सम्मानित

रोहित जसवाल। बिलासपुर, 6 जनवरी :  प्रदेश के नगर नियोजक, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्मानी ने राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाली दिव्यांग हिमाचल महिला क्रिकेट...
Translate »
error: Content is protected !!