बेटी है अनमोल योजना के तहत 20 लाभार्थियों को  एफडीआर वितरित : बालिकाओं के प्रति जनचेतना जागृत करने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता  अहम —-उपायुक्त  मुकेश  रेपसवाल

by
बोर्ड  परीक्षाओं में मेरिट  हासिल करने वाली  10 बच्चियां सम्मानित
एएम नाथ। चंबा, 7 मार्च  : उपायुक्त  मुकेश  रेपसवाल  ने कहा कि बालिकाओं के प्रति परिवार और समाज में जनचेतना जागृत करने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपनी अहम भूमिका निभा सकती हैं।
उपायुक्त  आज  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बाल  देखभाल संस्थान  मैहला में आयोजित ज़िला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे ।
8 मार्च को शिवरात्रि पर्व होने के कारण ज़िला स्तरीय समारोह का आयोजन आज किया  गया।
मुकेश  रेपसवाल  ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए  बेटे और बेटियों में  भेदभाव रहित व्यवस्था सुनिश्चित बनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि  महिलाओं द्वारा बालिकाओं के प्रति  सकारात्मक  परिवर्तन लाकर छोटे-बड़े भेदभाव को खत्म किया जा सकता है । उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से परिवार और समाज में जनचेतना जागृत करने में अपना बहुमूल्य योगदान देने का आग्रह  किया ।
उन्होंने साथ में यह भी कहा कि  वर्तमान परिप्रेक्ष्य में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में अपना व्यवसाय चुन सकती हैं।  हमारे सामने आज का अनगिनत ऐसे उदाहरण हैं जो यह साबित करते हैं कि महिलाएं हरेक क्षेत्र में अपना बेहतरीन प्रदर्शन दे रही हैं। उन्होंने  सफल महिलाओं का उदाहरण देते हुए उनसे प्रेरणा लेने का  आह्वान  भी किया।
उपायुक्त ने इस दौरान बेटी है अनमोल योजना के तहत 20 लाभार्थियों को 21 हजार  राशि की एफडीआर वितरित की तथा ज़िला में 10 वीं  तथा  12वीं कक्षा  की बोर्ड  परीक्षाओं में मेरिट  हासिल करने वाली  10 बच्चियों को 6 हजार की राशि का चेक एवं प्रशस्ति पत्र  प्रदान किए।
इससे पहले  उपायुक्त को ज़िला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास  राकेश चौधरी ने विभाग की ओर से सम्मानित किया।
बाल विकास परियोजना अधिकारी   अनुराधा कुमारी ने  विभाग  द्वारा कार्यान्वित की जा रही  विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की ।
इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम  प्रस्तुत किए गए। लिंग भेद पर आधारित लघु नाटिका को  खूब सराहा गया।
खंड विकास अधिकारी मैहला रमनवीर चौहान, बाल विकास परियोजना अधिकारी भरमौर अमर सिंह वर्मा, जिला मिशन समन्वयक मनोहर नाथ, जिला समन्वयक पोषण विकास शर्मा, अरुण चौहान, स्थानीय पंचायत प्रधान राधा देवी, स्थानीय महिलाएं एवं  गण मान्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।
May be an image of 8 people and text that says "SOCIAL JUSTICE EMPOWERMENT OF WOMEN CHILD DEVELOPMENT (H.P.) ternational Vomen Day 2024 Acale Ac nte progre महिला एवं बाल विकास निदेशालय सेटी बचाआ हि.प्र. BACHAD"May be an image of one or more people and textMay be an image of 8 people and text
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को सतर्क रहने को कहा :मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के दृष्टिगत प्रदेश के सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हेड कांस्टेबल जसवीर लापता नहीं हुआ था बल्कि वह छुपा हुआ था : मारपीट के मामले की जांच का जिम्मा भी अब सीआईडी को दी गई सौंप – डीआईजी डॉ. डीके चौधरी

एएम नाथ। सिरमौर :  सिरमौर पुलिस के हेड कांस्टेबल जसवीर के मिल जाने के बाद अब कई तरह के खुलासे हो रहे है। सीआईडी क्राइम के डीआईजी डॉ. डीके चौधरी ने पत्रकारवार्ता में बताया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पेड़ों की शाखाएं काटने के आरोपों की जांच की गुगलैहड़-दियोली में एनजीटी टीम ने

ऊना :22 जुलाई 2022- एनजीटी की गठित टीम ने आज गगरेट उपमंडल के अंतर्गत गुगलैहड़-दयोली सड़क किनारे पेड़ों की शाखाओं के कटान के आरोपों की जांच की। इस टीम में वन एवं जलवायु परिवर्तन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गीत- संगीत के माध्यम से कलाकारों ने लोगों को किया जागरूक : बताई सरकार की विभिन्न योजनाएं

एएम नाथ। चंबा, 08 फरवरी :   सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के साथ  सम्बद्ध लोकनाट्य  के कलाकारों द्वारा आज सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जिला के  पांचों विधानसभा...
Translate »
error: Content is protected !!