बेटे को बचाने आई मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

by

एएम नाथ ।सोलन :  हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस थाना अर्की के तहत गांव कुईरू में मामूली विवाद में महिला की जान चली गई. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और अर्की कोर्ट ने उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, अर्की के कुईरू गांव का यह मामला है. यहां पर युवक शुभम नाम के युवक का आरोपी हरदीश के साथ विवाद हो गया. इस दौरान युवक ने अपनी मां को फोन पर मामले की जानकारी दी और मां बेटे को बचान के लिए आई तो आरोपी ने उसे धक्का दे दिया, जिससे महिला 10 फीट नीचे गिर गई और उसकी मौत हो गई।

आरोपी हरदीश कुमार उर्फ हनी ने शुभम का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की छथी. महिला को अर्की अस्पताल में मृत घोषित कर दिया, जिसकी पहचान मीना देवी (56) पत्नी गोबिंद राम निवासी गांव कुईरू (शहरोल) के रूप में हुई है एसपी सोलन और डीएसपी दाड़लाघाट, थाना प्रभारी अर्की ने घटना स्थल का जायजा लिया और फोरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी सबूत जुटाए।

आरोपी सनकी किस्म का-शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में मंगलवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम किया गया. यहां पर परिजनों ने बताया कि महिला का बेटा शाम के समय घर के पास टहलने गया था. इस दौरान आरोपी हरदीश ने उसे दबोच लिया. इस पर शुभम ने मां को फोन किया था. इस दौरान युवक की मां तथा पत्नी मौके पर पहुंची. हरदीश ने अपनी जेब से शराब की बोतल निकालकर हमला करने की कोशिश की थी, लेकिन इस दौरान बोतल हाथ से छूट गया. घटना रके बाद आरोपी हरदीश मौके से भाग गया. परिजनों ने बताया कि आरोपी सनकी किस्म का है और गांव में कोई भी उससे बात करना पसंद नहीं करता है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी फैक्ट्री में आग में झुलसे लोगों की लिस्ट जारी, 5 PGI रेफर- एक की मौत 9 लापता

एएम नाथ। सोलन (बद्दी) :बद्दी फैक्ट्री में आग में झुलसे और घायल 30 लोगों की लिस्ट जारी जो अभी सभी उपचाराधीन हैं।जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम बद्दी के समीप झाड़माजरी में एक कैमिकल फैक्ट्री...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मां चिंतपूर्णी मंदिर के पास LED स्क्रीन पर विवादित वीडियो चलाने से मचा विवाद : हिंदू संगठनों और भाजपा नेताओं का तीखा वार

रोहित जसवाल । ऊना :ऊना जिले में स्थित प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर के पास लगी एलईडी स्क्रीन पर विवादित वीडियो चलने से बवाल मच गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रामदरबार स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित, पूर्व मेयर कमलेश बनारसी दास ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह

पुनीत महाजन | चंडीगढ़ :रामदरबार कॉलोनी फेज-2 स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों के सम्मान हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मेयर चंडीगढ़ कमलेश बनारसी दास ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्वां नदी पर झलेड़ा से घालुवाल के बीच बनेगा डबललेन पुल : केंद्र सरकार ने स्वीकृत किया बजट, गडकरी ने दी जानकारी

ऊना :  ऊना जिला के हरोली विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। स्वां नदी पर झलेड़ा से घालुवाल के बीच डबललेन पुल के निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 36.93 करोड़ रुपये की...
Translate »
error: Content is protected !!