बैंक पीओ टेस्ट में ढेला के अंकित चौधरी बने देश के सेकंड टॉपर

by

बी बी एन, 2 मार्च (तारा) : दून विधानसभा के ढेला पंचायत के अंकित चौधरी ने आईबीपीएस की ओर से संचालित आरआरबी प्रोबेशनरी ऑफिसर की परीक्षा में देशभर में अपने संवर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने यह परीक्षा प्रथम एटेम्पट में ही उतीर्ण करके अपने गांव, पंचायत,जिला व प्रदेश का नाम रोशन किया। उनकी इस कामयाबी से पूरी पंचायत में खुशी का माहौल है।
अंकित ने अपनी दसवीं और बारहवीं की पढ़ाई दून वैली पब्लिक स्कूल नालागढ़ से और ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई डीएवी कॉलेज, चंडीगढ़ से की है। उनकी इस उपलब्धि के लिए क्षेत्र में खुशी का माहौल है उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को और अपने अध्यापकों को दिया है।
अंकित चौधरी गुर्जर समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। उनके माता कृष्णा देवी व पिता स्वरूपचंद पेशे से दोनों अध्यापक हैं। पूर्व पंचायत प्रधान नीलम चौधरी व पंचायत के बहुत से लोगों ने अंकित को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
फोटो;
अंकित चौधरी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू ऐसे पहले सीएम जिनकी कार्यशैली को वर्ल्ड बैंक ने भी सराहा: विधायक केवल सिंह पठानिया

आपदा प्रभावितों के दुख तकलीफों को दूर करने में नहीं रखी कोई कमी, राहत और पुनर्वास के लिए प्रत्येक जिला में गठित की कमेटियां धर्मशाला, 29 जुलाई। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदान केन्द्रों की सूचियां 13 अगस्त तक जन साधारण के निरीक्षण के लिए उपलब्ध : मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा : संसदीय एवं विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के परिसीमन आदेश-2008 के अन्तर्गत जिला चम्बा के पुर्नगठित पाँचो विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों 1-चुराह (अ०जा०), 2-भरमौर (अ०ज०जा०), 3-चम्बा 4-डलहौजी व 5-भटियात के लिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रपति की सुरक्षा बॉडीगार्ड में केवल जाट, जाट सिख और राजपूत जाति के आवेदकों को ही नियुक्ति क्यों : हाईकोर्ट ने याचिका को वापस लेने की छूट देते हुए की खारिज

चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए गठित प्रेसिडेंट बॉडीगार्ड में केवल कुछ जातियों के उम्मीदवारों के चयन के नियम को चुनौती देने वाली याचिका को वापस लेने की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़रूरतमंदों को राहत व सहायता प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

हमीरपुर स्ट्रीट वेंडर्स यूनियन ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया एएम नाथ। हमीरपुर :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश के लोगों के कल्याण के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!