बैंक से पैसे लेकर खरीददारी करने जा रही बहनों से स्कूटी सवार पैसे छीनकर हुआ फरार

by
गढ़शंकर के नंगल रोड पर हुई घटना
 गढ़शंकर ।  मंगलवार को बैंक से पैसे निकलवा कर खरीददारी करने जा रही दो बहनों के हाथ से एक स्कूटी सवार लुटेरा 70 हजार रुपये झपट्टा मारकर फरार हो गया घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ सहित सभी पुलिस वाले लूटेरे को पकड़ने के लिए दुकानों में लगी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में लगी है।
ज्योती व मेघना पुत्री बलदेव राज वासी बीरमपुर ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि वह सवा दो बजे यूको बैंक से 50 हजार रुपये व एटीएम से 20 हजार रुपये निकलवा कर खरीददारी करने के लिए नंगल रोड पर दुकान के अंदर जा रही थी तो इस दौरान स्कूटी पर आए एक युवक ने जिसने सिर पर पीले रंग का परना बांध रखा था ने उसके हाथ में पकड़े बैग को झपट्टा मारकर छीन लिया और स्कूटी पर सवार होकर वह नंगल की ओर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि वह इन पैसों से वस्त्र खरीदने के साथ साथ घर के लिए जरूरी सामान खरीदने आई थी। घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ गढ़शंकर इकबाल सिंह पुहंच गए उन्होंने आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर लुटेरे को पकड़ने को शीध्र पकड़ने का दावा किया उन्होंने कहा कि हो सकता है कि लुटेरा बैंक से ही उनके पीछे लगा हो और मौका देखते पैसे वाला बैग छीनकर फरार हो गया। उन्होंने कहा कि अभी इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
बता दें कि नंगल रोड पर पहले भी लूटपाट की घटनाएं होती रहती है या घटना के बाद लोगों में दहशत फैल गई है।
फोटो:131: एसएचओ गढ़शंकर इकबाल सिंह को लूट की घटना की जानकारी देते हुए दोनों बहनें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तड़पा-तड़पा की पति की हत्या – चावल में ब्लड कैंसर की देती थी दवा मिला कर

कर्नाटक के उडुपी से हत्या की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। 44 वर्षीय बालकृष्ण की तबीयत तीन सप्ताह पहले खराब हो गई थी। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें पीलिया हो गया था और...
article-image
पंजाब

सरकार उभरते हुए आंतकवाद पर जल्द काबू पाए पंजाब को 1984 के हालत बनाने की कोशिश ना करें शशि डोगरा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिवसेना एकनाथ शिंदे के वरिष्ठ नेता शशि डोगरा की अध्यक्षता में स्थानीय कार्यालय कमेटी बाजार बैठक की गई जिसमें राकेश शर्मा , शेखर सूद , रमेश सैनी व शिवसेना के वरिष्ठ...
article-image
पंजाब , समाचार

सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मतदान – जिले के सरपंच पद के लिए 2730 व पंच पद के लिए 6751 उम्मीदवार लड़ रहे चुनाव : DC कोमल मित्तल

जिले के 1683 पोलिंग बूथों पर मतदान की तैयारियां संपन्न – डिप्टी कमिश्नर व एस.एस.पी. ने चुनाव ड्यूटी में जा रहे स्टाफ को डिस्पेच ब्रीफिंग की होशियारपुर, 14 अक्टूबरः  ग्राम पंचायत चुनाव 2024 को लेकर जिला प्रशासन ने...
Translate »
error: Content is protected !!