बैठक के बाद हिरासत में लिए गए किसान नेता : सरवन सिंह पंधेर और डल्लेवाल, शंभू बॉर्डर पर तनाव फिर बढ़ा

by
चंडीगढ़। पंजाब वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा की ओर से किसानों पर किसी भी तरह की सख्ती न करने के बयान के कुछ ही समय बाद संयुक्त किसान मोर्चा  के नेता सरवन सिंह पंधेर और पिछले चार महीनों से अनशन पर बैठे हुए जगजीत सिंह डल्लेवाल को मोहाली पुलिस ने डिटेन कर लिया है।
यह उस समय हुआ दोनों फोरम के नेता अपने साथियों के साथ शंभू और खनौरी मोर्च पर लौट रहे थे। सरवन सिंह पंधेर को जेल में ले जाया जाएगा। जबकि, जगजीत सिंह डल्लेवाल को किसी अस्पताल में दाखिल करवाया जाएगा। अनशन पर बैठे रहने से उनकी सेहत काफी कमजोर है।
‘दोनों मोर्च आज रात हटा दिए जाएंगे’
पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि दोनों मोर्चे आज रात तक हटा दिए जाएंगे। पुलिस पहले वहां मौजूद किसानों से अपील करेगी कि वे मोर्चे को खुद ही छोड़कर चले जाएं। अगर वे ऐसा नहीं करते तो उन्हें जबरन हटाकर नेशनल हाईवे को खोला जाएगा। जो पिछले एक साल से बंद है।
ऐसा आज सुबह से ही तय था कि इस प्रकार की कार्रवाई हो सकती है। साफ है कि यह रणनीति केंद्र और पंजाब सरकार के अधिकारियों के साथ मिलकर तय की गई थी। पुलिस ट्रेनिंग सेंटर लड्डा कोठी और मोहाली-बनूड़ रोड़ पर आज सुबह से ही भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी। यह भी सूचना थी कि पुलिस ने दोनों मोर्चों के आसपास के सारे इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं।
नेशनल हाईवे खोलना चाहती है सरकार
सरकार आज हर हालत में शंभू बॉर्डर पर बैठे किसानों को उठाकर नेशनल हाईवे को खोलना चाहती है। इसलिए मोहाली-बनूड़ पर लगाई गई पुलिस फोर्स को मोर्चा स्थल पर भेज दिया गया है। यह बॉर्डर पिछले साल से ज्यादा समय से बंद है। किसानों के धरने के कारण हरियाणा पुलिस की ओर से बैरिकेडिंग करके इस रास्ते को बंद कर दिया गया है।
किसान नेता काका सिंह कोटडा और मनजीत सिंह धनेर ने केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक के बाद कहा था कि उन्होंने बैठक खत्म होने के बाद पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री लालचंद कटारू चक्क के साथ बैठक में इस मुद्दे को उठाया था। लेकिन दोनों मंत्रियों ने किसान नेताओं को आश्वस्त किया था कि ऐसा नहीं होगा। यह पुलिस बल तो सरकार की ड्रग्स के खिलाफ चल रही मुहिम के चलते लगाया गया है।
हालांकि, किसान नेता सरवन सिंह पंधेर का कहना था कि हमें आशंका है कि सरकार ऐसा कर सकती है इसलिए हमने सैकड़ों किसानों से शंभू और खनौरी बॉर्डर पर पहुंचने के लिए कहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अमृतपाल सिंह खडूर साहिब लोक सभा सीट से लोक सभा सीट उम्मीदवार के रूप में लड़ेंगे चुनाव – अमृतपाल सिंह की मां बीबी बलविंदर कौर

सारागढ़ी : अमृतपाल सिंह की मां बीबी बलविंदर कौर ने आज घाेषणा कि हैं, कि सरकार द्वारा युवाओं पर बड़े पैमाने पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए, धर्म प्रचार के आंदोलन को...
article-image
पंजाब

सोनिया गांधी द्वारा राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू का अपमान करना शर्मनाकः : तीक्ष्ण सूद…कहा : पहले भी गांधी परिवार संवैधानिक पद पर बैठे लोगों को दिखाता रहा है नीचा

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया हैं कि लोकसभा के बजट सत्र का प्रारम्भ हमेशा ही माननीय राष्ट्रपति के अविभाषण...
article-image
पंजाब

सोमवार को नवांशहर और मंगलवार को गढ़शंकर कार्यालय में आयोजित होगा ग्लोबल स्टडी वीज़ा सेमिनार : कंवर अरोड़ा

गढ़शंकर/ नवांशहर : कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के एमडी कंवर अरोड़ा ने बताया कि 13 जुलाई को नवांशहर और 14 जुलाई को गढ़शंकर कार्यालय में ग्लोबल स्टडी वीज़ा सेमिनार आयोजित होने जा रहा है। उन्होंने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

27 साल की युवती से 19 साल के युवक ने 13 दिन तक दुष्कर्म किया : आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने का मामला दर्ज कर किया गिरफ्तार

पटियाला : पटियाला मे स्तय 27 वर्षीय युवती से 19 वर्ष के युवक द्वारा पटियाला में बहन को मिलाने के बहाने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू ले जाकर वहां 13 दिन तक दुष्कर्म करने के...
Translate »
error: Content is protected !!