बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेन्द्र के इन सीक्रेट्स को जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

by

बालीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र का आज निधन हो गया। 89 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले श्मशान भूमि में हुआ, जिसमें सलमान खान, संजय दत्त, अमिताभ बच्चन, आमिर खान समेत कई सेलेब्स पहुंचे।

बता दें कि धर्मेन्द्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के फगवाड़ा में हुआ था। बॉलीवुड में ‘ही मैन’ के नाम से मशहूर धर्मेन्द्र का पूरा नाम धर्म सिंह देओल है। उन्होंने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और हर पीढ़ी के लोग उनके फैन हैं। धर्मेन्द्र फिल्मों में अपनी फिल्मों को लेकर जितने चर्चा में रहे, उतने ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी रहे। धर्मेन्द्र सिर्फ मैट्रिक तक ही पढ़ पाए थे। जानते हैं उनके कुछ सीक्रेट्स।

टैलेंट हंट के जरिए मिला फिल्मों में मौका:
धर्मेन्द्र को बॉलीवुड फिल्मों में मौका एक टैलेंट हंट के जरिए मिला था। वर्ष 1958 में फिल्मफेयर की तरफ से एक टैलेंट हंट प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। धर्मेन्द्र ने भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और अपने अभिनय का जलवा दिखाते हुए इस प्रतियोगिता को जीता था। इासके बाद उन्हें फिल्मों में काम करने का मौका मिला।

‘फूल और पत्थर’ से मिली पहचान:
धर्मेन्द्र ने अपना डेब्यू वर्ष 1960 में आई फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से किया लेकिन उन्हें पहचान फिल्म ‘फूल और पत्थर’ से मिली। इसके बाद उन्होंने शोले, बगावत, प्रतिज्ञा, धरमवीर, हुकूमत, चुपके-चुपके, सीता और गीता, आंखें और द बर्निंग ट्रेन सहित कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

ऋषिकेश मुखर्जी को पूरी रात किया परेशान:
धर्मेन्द्र जिंदा दिल इंसान हैं। एक बार धर्मेन्द्र और ऋषिकेश मुखर्जी साथ में बेंगलुरु से मुंबई आ रहे थे। इस दौरान ऋषिकेश मुखर्जी उन्हें फिल्म ‘आनंद’ की स्टोरी सुनाई। धर्मेन्द्र को फिल्म की कहानी बहूुत पसंद आई और उन्होंने इस फिल्म में काम करने की इच्छा जताई। हालांकि बाद में ऋषिकेश मुखर्जी ने इस फिल्म में राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन को चुन लिया। इससे धर्मेन्द्र नाराज हो गए और उन्होंने शराब पीकर ऋषिकेश मुखर्जी को पूरी रात फोन करके परेशान किया था। जिसके बाद ऋषिकेश मुखर्जी बाद में धर्मेंद्र के साथ ‘सत्यकाम’ बनाई, जो काफी हिट साबित हुई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

साबुन फैक्ट्री विरुद्ध संघर्षरत लोगों पर दर्ज केस रद्द किए जाएं :मट्टू

गढ़शंकर: 2 सितम्बर: कुल हिंद किसान सभा के प्रांतीय सचिव, कंडी संघर्ष कमेटी के संयोजक दर्शन सिंह मट्टू ने पिछले एक महीने से बीत के लोक बचाओ, गांव बचाओ संघर्ष कमेटी द्वारा साबुन फैक्ट्री...
article-image
पंजाब

 दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल का नतीजा रहा शानदार : हर्षित ने दसवीं कक्षा में 97.2 प्रतिशत अंक और  वर्णप्रीत कौर ने बाहरवीं कक्षा में 96 प्रतिशत अंक लेकर होशियारपुर जिले में प्रथम स्थान किया हासिल

गढ़शंकर, 14 मई  :  दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल का सीबीएससी बोर्ड की दसवीं व बाहरवीं कक्षा की घोषित वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम शानदार रहा । यह जानकारी देते हुए स्कूल की डायरेक्टर...
article-image
पंजाब

अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर असम की डिब्रूगढ़ जेल पहुंची : किरणदीप कौर ने अमृतपाल सिंह से अगली रणनीति पर की चर्चा

जालंधर : पंजाब की खडूर साहिब सीट पर भारी अंतर से जीत दर्ज करने के बाद खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर असम की डिब्रूगढ़ जेल पहुंच गई, जहां पर आज बुधवार को...
article-image
पंजाब

मजदूरों से भरी जीप पलटने से दर्जन मजदूर घायल, उत्तर प्रदेश से हिमाचल प्रदेश आ रहे

गढ़शंकर – उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से मजदूरों को हिमाचल प्रदेश के संतोषगढ़ ऊना के लिए लेकर आ रही महिंद्रा पिकअप जीप गढ़शंकर के निकट सड़क के साथ सटी पुलिया के साथ टकरा...
Translate »
error: Content is protected !!