बोड़ा में वर्मा मेडिकल स्टोर पर फायरिंग के मामले में तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज : एफएईआर में दो फायर लिखे तो बरामदगी में तीन खोल दिखाए बरामद …एसएचओ ने कहा तीन खोल कैसे लिखे गए पता नहीं

by

गढ़शंकर। गढ़शंकर श्री आनंदपुर साहिब मार्ग पर स्थित अड्डा बोड़ा में वर्मा मेडिकल स्टोर पर फायरिंग के मामले में तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर किया है। पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर में दो फायर किए लिखे है तो खोल की बरामदगी तीन दिखाई गई है। हालाँकि गढ़शंकर में दो दिन में दो अड्डों में दो जगह फायरिंग के मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली है।
अड्डा बोड़ा में वर्मा मेडिकल स्टोर पर कल रात फायरिंग के मामले में पुलिस ने वर्मा मेडिकल स्टोर के मालिक दारा राम पुत्र देवी चंद निवासी बोडा के बयान पर तीन अज्ञात नकाबपोश युवकों के खिलाफ दर्ज किए मामले में लिखा है श्री आनंदपुर साहिब की और से तीन अज्ञात नकाबपोश युवक आए और उनमे से एक ने मोटरसाइकिल से उतर कर दो फायर किए और तीनो मोटरसाइकिल पर सवार होकर गढ़शंकर की और फरार हो गए। फायरिंग से दुकान का शीशा टूट गया। एफआईआर में दारा राम के बयान मुताबिक दो फायर लिखे है लेकिन पुलिस ने बरामदगी में तीन खोल बरामद लिखे है।
इससे पहले छे अक्टूबर को दोपहर के समय एक वजे गांव कोकोवाल के चमन लाल उर्फ़ संजू को व्हट्सएप्प पर 50 लाख फिरौती की काल आती है और उसके एक घंटे बाद अड्डा झुंगियां में उसके भाई संदीप कुमार टिंकू की सीमेंट की दुकान पर दो नकाबपोश युवकों ने फायरिंग की थी। लेकिन अभी तक दोनों मामलो में फायरिंग करने के आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आए। उधर गढ़शंकर के पुरे इलाके में माहौल दहशतजदा हो चुका है।
एसएचओ गगनदीप सिंह सेखों : तीन खोल कैसे लिखे गए पता नहीं। दोनों मामलो के वांशित आरोपिओं कीतलाश जारी है। दो तीन दिन में आरोपी पकड़ कर दोनों मामलो का पर्दाफाश क्र दिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कादियां नगर कौंसिल के चुनाव दौरान झड़प: कांग्रेस नेता ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

गुरदासपुर :  कादियां नगर काउंसिल के अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान दो प्रतिकूल गुटों के बीच संघर्ष उत्पन्न हो गया। समर्थकों के बीच शुरू हुई बहस जल्दी ही हाथापाई में बदल गई। मौके...
article-image
पंजाब

बाबा हमीरा जी का 31वां सालाना मेला 15 मार्च को: कुलवीर सिंह

गढ़शंकर, 13 मार्च (रानबाबा हमीरा जी का 31वां सालाना मेला 15 मार्च ‌दिन रविवार को गांव गढ़ी मानसोवाल में बड़ी धूमधाम से करवाया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अध्यक्ष कुलवीर...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज का बीए चौथे सेमेस्टर का नतीजा रहा  शानदार

गढ़शंकर, 25 अगस्त: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर का बीए चौथे सेमेस्टर का नतीजा शानदार रहा है। प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने बताया कि पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित किए बीए चौथे सेमेस्टर के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

सीबीआई जांच : दिल्ली में 1000 लो फ्लोर बसों की खरीदी में घोटाला में सीबीआई जांच की मंजूरी

नई दिल्ली : दिल्ली सरकार पर लो फ्लाेर बसों की खरीदी में भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। लेफ्टिनेंट गवर्नर वीके सक्सेना ने रविवार को मामले की सीबीआई जांच की मंजूरी दे दी है। शिकायत...
Translate »
error: Content is protected !!