बोनट पर ट्रैफिक सिपाही, किलोमीटर तक अपनी कार भगाई : ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी ने कार चालक को फोन पर बात करने पर रुकने का किया था इशारा

by

लुधियाना: लुधियाना के घंटाघर के पास ट्रैकिफ पुलिसकर्मी को कार चालक एक किलोमीटर तक बोनट पर भगा ले गया। पुलिस कर्मियों ने कार चालक का पीछा किया लेकिन आरोपी ट्रैफिक कर्मी को गिराकर भाग निकला। आरोपी के फरार होने में उनके दो साथियों ने मदद की। ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी ने कार चालक को फोन पर बात करने पर रुकने का इशारा किया। कार रोकने के बजाय आरोपी ने स्पीड तेज कर ली। थाना कोतवाली पुलिस ने ट्रैफिक पुलिस के सिपाही हरदीप सिंह की शिकायत पर मोहल्ला फतेहगढ़ के रहने वाले मुकुल मट्टू, मोहल्ला पीरुबंदा निवासी मोनू और उन्हें भागने में मदद करने वाले अशोका घोड़ा और मोंटी के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस ने गाड़ी बरामद कर ली है।
ट्रैफिक पुलिस माता रानी चौक के पास नाकाबंदी करती है। सिपाही हरदीप सिंह अपनी टीम के साथ वहां तैनात थे। इसी दौरान आरोपी मट्टू और मोनू कार में सवार होकर जा रहे थे। कार चालक मट्टू फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान हरदीप सिंह ने उसे रुकने का इशारा किया और गाड़ी साइड पर लगाने को कहा। सिपाही हरदीप सिंह कार के सामने पहुंचे ताकि आरोपी भाग न सके। मगर जिसका शक था वही हुआ। आरोपी ने कार भगाने की कोशिश की तो हरदीप बोनट पर जा गिरे। इसके बाद आरोपी एक किलोमीटर तक अपनी कार भगाई। काफी आगे जाकर हरदीप सिंह को नीचे गिरा आरोपी भाग निकले। हरदीप सिंह को काफी चोट आई है। उनकी वर्दी फट गई और मोबाइल भी टूट गया है। आरोपियों को काबू करने की कोशिश की तो उनके दो साथी अशोका घोड़ा और मोंटी वहां पहुंच गए।
उन्होंने पुलिस मुलाजिमों के साथ हाथापाई कर दोनों को भगा दिया और खुद भी भाग निकले। थाना कोतवाली के एसएचओ संजीव कपूर ने बताया कि कार को पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपी अभी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

कांग्रेस पार्षद सुशील कालिया का जहरीला पदार्थ निगलने से निधन : सुशील कालिया और उनके परिजनों पर विधायक निधि के दुरुपयोग का आरोप लगा था

जालंधर :जालंधर के वार्ड नंबर 64 से कांग्रेस पार्षद सुशील कालिया उर्फ विक्की ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। जहरीला पदार्थ निगलने के बाद जब उनकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन तुरंत उन्हें सेक्रेड...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली-पंजाब को बदल कर दिखाया है और अब हरियाणा बदलने की बारी : सुनीता केजरीवाल

यमुनानगर, 28 जुलाई : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने शनिवार को साढ़ौरा में बदलाव जनसभा को संबोधित किया।  उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल...
article-image
पंजाब

ठगी का नेटवर्क चलाने वाले भाई-बहन गिरफ्तार, बेड से मिले 1.07 करोड़ रुपये

लुधियाना। पंजाब पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी का नेटवर्क चलाने वाले ठग ट्रैवल एजेंट भाई-बहन को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान अमित मल्होत्रा और उसकी बहन वीनू मल्होत्रा के रूप...
पंजाब

तीसरा फ्री मेडिकल कैम्प 6 नवंबर को सुवह दस से 2 वजे तक मैरा में

बीनेवाल : पीयुप्ल सपोर्ट सोशल वेलफेयर सोसायटी दुआरा तीसरा फ्री मेडिकल कैम्प 6 नवंबर को सुवह दस से 2 वजे तक एलिमेंट्री स्कूल गांव मैरा में लगाया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!