ब्यास नदी में डूबते दो साथियों को बचाया : खुद नदी में बह गया पंजाब का युवक

by

एएम नाथ । भुंतर/ कपूरथला  :  ब्यास नदी में डूब रहे दो लोगों की जान बचाने वाला युवक अपनी जिंदगी की जंग हार गया। साथियों को तो मौत के मुंह से वापस ले आया, लेकिन खुद ब्यास की लहरों में नहीं संभल पाया। कुल्लू जिले के भुंतर कस्बे में ब्यास नदी में बहे युवक का शव शनिवार सुबह बरामद कर लिया गया। सुमित पुत्र रवि निवासी गांव काला सिंघा त्राटक, डाकघर कपूरथला (पंजाब) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार गत शाम भुंतर के पुराने पुल से एक अन्य राज्य के प्रवासी व्यक्ति ने अचानक ब्यास नदी में छलांग लगा दी थी। उसे डूबता देख सुमित ने बिना अपनी जान की परवाह किए नदी में छलांग लगा दी। रेस्क्यू के दौरान उसने नदी में फंसे दो युवकों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई, लेकिन स्वयं नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने देर शाम तक नदी किनारे सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था। शनिवार सुबह भुंतर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से चलाए गए तलाश अभियान के दौरान युवक का शव नदी से बरामद कर लिया गया।।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया।ग

बताया जा रहा है कि सुमित भुंतर में कपड़ों का कारोबार करता था और किराये के कमरे में रह रहा था। उसके तीन मित्र भी पंजाब के कपूरथला क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। जिन युवकों को उसने बचाया, वे भी कपड़ों के कारोबार से जुड़े बताए जा रहे हैं।पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि शनिवार सुबह शव बरामद कर लिया गया और सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया : राहुल गांधी की नाक से बहता दिखा खून

नई दिल्ली : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का विरोध प्रदर्शन जंतर-मंतर पर जारी है। वहीं कांग्रेस के सांसदों ने राहुल गांधी के नेतृत्व में...
article-image
पंजाब , समाचार

पुलिस की छापेमारी सरहाला में नशे के विरुद्ध पुलिस की छापेमारी : दो घँटे चला सर्च अभियान

गढ़शंकर । उपमंडल गढ़शंकर के अंतर्गत माहिलपुर ब्लाक के थाना चब्बेवाल के तहत पड़ते नशे के धंधे में कुख्यात गांव सरहाला में डीएसपी रविंदर सिंह, डीएसपी परमिंदर सिंह मंड की अगुवाई में सर्च अभियान...
article-image
पंजाब

पवन दीवान की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

लुधियाना, 30 जनवरी: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस पार्टी द्वारा स्थानीय सराभा नगर में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। लुधियाना शहरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निष्ठुर और संवेदनहीन हो गए हैं मुख्यमंत्री सुक्खू : जयराम ठाकुर

चम्बा दौरे पर डलहौजी में किया भाजपा कार्यकर्ताओं से नए सक्रिय सदस्य सम्मेलन में संवाद बोले, हिम केअर कार्ड न चलने पर चम्बा मेडिकल कालेज में युवक को मां के इलाज के लिए बेचनी...
Translate »
error: Content is protected !!