ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड की ओर से यूथ टू यूथ कनेक्ट के लिए ओरिएंटल प्रोग्राम का आयोजन : पंडित जगतराम बहुतकनीकी कालेज में बी.आई.एस की गतिविधियों के बारे में दी जानकारी

by

होशियारपुर, 08 मार्च:
ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड चंडीगढ़ ब्रांच कार्यालय ने 15 मार्च को मनाए जाने वाले विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस संबंधी की गई गतिविधियों की कड़ी के हिस्से के तौर पर पंडित जगत राम सरकारी बहुतकनीकी कालेज होशियारपुर में मानक मित्र फार यूथ टू यूथ क्वालिटी कनेक्ट अभियान के लिए ओरिएंटल प्रोग्राम का आयोजन किया। पंडित जगतराम सरकारी बहुतकनीकी कालेज होशियारपुर से कुल 100 वालंटियरों ने इस गतिविधि में भाग लिया।
इस दौरान वैज्ञानिक हर्ष सोनकर ने प्रस्तुति देते हुए बी.आई.एस व इसकी गतिविधियों के बारे में जान पहचान, जिसमें स्टैंडर्ड फार्मूलेशन, सर्टिफिकेशन स्कीमों, अपने स्टैंडर्ड को जाने, मानको का कैटालाग, अनिवार्य प्रमाणीकरण के अंतर्गत उत्पाद, बी.आई,एस वैबसाइट पर नेवीगेशन व बी.आई.एस बातचीत विषय को कवर किया। इसके अलावा क्वालिटी कनेक्ट एप से जान-पहचान, बी.आई.एस. की गतिविधियों पर छोटे वीडियो से जान पहचान जो घर आए लोगों के लिए चलाई जाएगी, आम घरेलू उत्पादों के बारे में जानकारी व आई.एस.आई मार्क, रजिस्ट्रेशन मार्क व हालमार्क से उनकी उपलब्धता, बी.आई.एस केयर एप की विशेषताओं प्रमाणित उत्पादों व सोने के गहनों की असलियत निर्धारिच करने के लिए इसके प्रयोग के प्रदर्शन के साथ, आनलाइन शिकायत प्रबंधन प्रणाली सहित शिकायत निवारण विधि से भी अवगत करवाया। उन्होंने कालेज में होने वाली गतिविधियों के क्रम के साथ इस बात पर जोर दिया कि हर व्यक्तिगत उपभोक्ता गुणवत्ता व सुरक्षा को यकीनी बनाने वाले बी.आई.एस प्रमाणित उत्पादों की मांग कर देश के समूचे गुणवत्ता ईकोसिस्टम पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकता है। कालेज के प्रिंसिपल राजेश कुमार धुन्ना ने अपने विद्यार्थियों को यूथ टू यूथ क्वालिटी कनेक्ट अभियान के लिए मौका देने के लिए बी.आई.एस का धन्यवाद भी किया। इस दौरान एप्लाइड साइंस की प्रमुख अर्चना शर्मा, सीनियर लेक्चरर मकैनिकल इंजीनियरिंग मुनीश कपलिश, सीनियर लेक्चरर सिविल इंजीनियरिंग स्वर्ण सिंह, लेक्चरर कैमिकल इंजीनियरिंग पंकज चावला, लेक्चरर विशाल अंगुराना के अलावा कालेज का अन्य स्टाफ भी मौजूद था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

जूठे बर्तन और शौचालय की सफाई… श्री अकाल तख्त साहिब ने सुखबीर सिंह बादल को सुनाई धार्मिक सजा

अमृतसर :   अकाली दल की सरकार के वक्त डेरा सच्चा सौदा सिरसा के मुखी राम रहीम को माफी और बेअदबी के मामले में सुखबीर बादल और बाकी सिख मंत्रियों को सजा सुना दी गई...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से अविनाश राय खन्ना ने की विशेष मुलाकात : उच्चीबस्सी रक्षा भूमि के बेहतर उपयोग और स्थानीय विकास की खन्ना ने उठायी मांग

होशियारपुर 27 जून  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से विशेष मुलाकात की। इस मौके खन्ना ने रक्षा मंत्री से पूर्व रक्षा अधिकारीयों कर्नल मलूक सिंह, कर्नल पी....
article-image
पंजाब

जिले की 7 विधान सभा क्षेत्रों में 6583 पैरा मिलेट्री, सी.ए.पी.एफ व जिला पुलिस के जवान तैनात : एसएसपी. ध्रुमन एच. निंबाले

आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद आबकारी एक्ट के अंतर्गत 71, एन.डी.पी.एस एक्ट के अंतर्गत 86 व आम्र्स एक्ट के अंतर्गत किए गए 4 मामले दर्ज, 165 गिरफ्तार – जिले के 23...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

1 जुलाई से सभी वाहनों पर लागू हो जाएगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट

ऊना( हिमाचल प्रदेश)/दलजीत अजनोहा :  duप्लीकेट नंबर प्लेट लगाने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में हिमाचल पुलिस द्वारा ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू किए जाने को लेकर...
Translate »
error: Content is protected !!