ब्रह्मज्ञान प्राप्त करने के बाद जीवन सुखमय हो जाता – निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज

by

 

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : ब्रह्मज्ञान प्राप्त करने के बाद जीवन सुखमय हो जाता है और परमात्मा के रंग में रंगा रहता है। यह उदगार निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने पिहोवा की अनाज मंडी में आयोजित विशाल निरंकारी संत समागम के दौरान व्यक्त किए। इस अवसर पर हरियाणा व पंजाब के अनेक स्थानों से श्रद्धालुओं ने समागम में पहुंचकर सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज व सत्कारयोग निरंकारी राजपिता रमित जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

सतगुरु माता जी ने फरमाया कि बेशक इस निराकार प्रभु को भक्त अनेकों नामों से पुकारते हैं। परन्तु भक्तों ने सदैव पूर्णयता से परमात्मा पर विश्वास किया। ऐसा विश्वास नहीं रखा कि जब परिस्थितियां अनुकूल न हुई, उस समय प्रभु परमात्मा में नुक्स निकलने आरंभ कर दिए। भक्त सदैव प्रभु की रजा को रहमत, प्रसाद मानते हुए हर पल हर हाल में इसका शुक्राना करते हैं। सतगुरु माता जी ने आगे कहा कि जब प्रभु परमात्मा ने इंसान की रचना करते हुए कोई भेदभाव नहीं किया तो फिर मनुष्य को भी नहीं करना चाहिए।

जब मानवीय गुण जीवन में रच जाते हैं तो नजरिया सकारात्मक हो जाता है। फिर दुख और सुख की अवस्था में कोई अंतर नहीं रहता। भक्तिमय जीवन ब्रह्मज्ञान की दात की प्राप्ति से होता है। भक्तिमय जीवन कल्याणकारी व सुखदायी बन जाता है। यह सेवा, सिमरन व सत्संग को जीवन में धारण करने से ही होता है।

इस अवसर पर जोनल इंचार्ज सुरेंद्र पाल सिंह व पेहवा के मुखी सरबजीत जी ने सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज व सत्कारयोग निरंकारी राजपिता रमित जी का पिहोवा में पहुंचकर आशीर्वाद देने पर आभार व अभिवादन किया। वहीं सभी प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर पालिका व अन्य सभी विभागों के सहयोग के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने सभी के खुशहाल व सुखमय जीवन की भी कामना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एसएचओ आने की एएसआई से मारपीट : एसएचओ सस्पेंड और लाइन हाजिर

नरोट जैमल सिंह : पुलिस विभाग के दो अधिकारियों के बीच मारपीट हुई है। पठानकोट के थाना नरोट जैमल सिंह के एसएचओ ने अपने अधीन काम करने वाले कोलियां पुलिस नाके पर तैनात एएसआई...
article-image
पंजाब

1 दिन SSP के साथ : वर्दी से प्रेरणाः टॉपर्स ने देखा पुलिस सेवा का असली चेहरा -बारहवीं के होनहार छात्रों ने एस.एस.पी. संदीप कुमार मलिक के साथ बिताया प्रेरणादायक दिन – अनुशासन, समर्पण और सेवा का सीखा पाठ

 होशियारपुर, 27 मई: कड़ी मेहनत और लगन से बारहवीं कक्षा में ज़िला व प्रदेश स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले तीन मेधावी विद्यार्थियों ने आज पंजाब सरकार की विलक्षण पहल “एक दिन एस.एस.पी के साथ” कार्यक्रम के अंतर्गत एस.एस.पी. संदीप कुमार मलिक के साथ पूरा दिन बिताया यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को पुलिस सेवा की कार्यशैली, अनुशासन और समाज...
article-image
पंजाब

अंबेडकर भवन गढ़शंकर में नि:शुल्क मैडीकल जांच कैंप आयोजित

गढ़शंकर: 25 जुलाई: डा. बी.आर. अंबेडकर भवन गढ़शंकर में गौतम बुद्ध चैरीटेबल डिस्पैंसरी में नि:शुल्क मैडीकल जांच कैंप आयोजित किया गया। इस मैडिकल कैंप में मैडिकल माहिर डा. निर्मल कुमार तथा रोग विशेषज्ञ डा....
article-image
पंजाब

1 अकतुबर 2023 सुबह 10 बजे चलेगा ‘एक तारीख, एक घंटा, एक साथ’ स्वच्छत्ता अभियान। सभी नागरिकों – संस्थाओं से राष्ट्रपिता को ‘स्वच्छांजलि’ के साथ श्रद्धांजलि देने की अपील – DC कोमल मित्तल

होशियारपुर ,28सितम्बर : महात्मा गांधी की 154वीं जयंती एक अक्टूबर को राष्ट्रिय स्तर का एक विशेष स्वच्छत्ता अभियान “एक तारीख, एक घंटा, एक साथ” चलाया जायेगा। इस अभियान के दौरान जिले के सभी गावों...
Translate »
error: Content is protected !!