ब्रह्मोती में आयोजित धार्मिक समागम में शामिल हुए वीरेंद्र कंवर, प्रभु भक्ति में आपार शक्ति होती है: वीरेंद्र कंवर

by
ऊना, 2 फरवरी: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, मत्स्य, कृषि व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर आज ब्रह्मोती में आयोजित भागवत कथा एवं धार्मिक समागम में शामिल हुए। 29 जनवरी से शुरू हुआ ये धार्मिक समागम 4 फरवरी तक चलेगा। वीरेंद्र कंवर ने लगभग डेढ़ घंटे तक इस कार्यक्रम में शामिल होकर भागवत कथा का आनंद लिया। उन्होंने कहा कि प्रभु भक्ति में आपार शक्ति होती है। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन में तनाव को कम करने में प्रार्थना महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। प्रभु भक्ति में लीन होकर हम अपने दुख दर्द एवं परेशानियों को भूल जाते है जिससे हमें शान्ति प्राप्त होती है।
ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की प्रमुख समस्याओं का निदान करने में लगे हैं। ट्रिप्पल तलाक, अनुच्छेद 370 और राम मंदिर जैसी समस्याओं को हल करके मजबूत राजनीतिक इच्छा शक्ति का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ वर्ष पहले तक ऐसा प्रतीत होता था कि इन समस्याओं को कोई नहीं सुलझा सकता लेकिन मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दृढ़संकल्प कर निर्णय लिए।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि ब्रह्मोती मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह ब्रह्मा जी का प्राचीन ऐतिहासिक मंदिर लाखों लोगों की आस्था का केंद्र है। ऐसे में रमणीक स्थल को धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। गोविन्द सागर झील के किनारे बना ब्रह्मा जी का मंदिर अद्वितीय है।
इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, अमृत लाल भारद्वाज सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

अगवा कर हत्या की कोशिश : शराब पिला मारपीट, हाथपांव बांधकर सवा नदी मे फैंका, तीन गिरफ्तार, एक फरार

गढ़शंकर, 11 जुलाई : थाना गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को अगवा कर उसकी हत्या करने की कोशिश करने के आरोप में तीन को गिरफ्तार किया है जबकि एक फरार हो गया। एस. एच....
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं को नशे से दूर रखने को खोले जाएंगे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर: पठानिया

शाहपुर , 09 अक्तूबर। विधायक पठानिया ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोलने पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शाहपुर विस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आदर्श आचार संहिता की अनुपालना के लिए तैनात रहेंगी 51 टीमें

हमीरपुर 18 मार्च। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता की अक्षरशः अनुपालना के लिए जिले भर में 51 टीमें तैनात की गई हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

6 नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ

एएम नाथ : शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पुस्तकालय परिसर में आयोजित शपथ समारोह में छह नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!