ब्रिगेडियर नेगी ने ऊना ईसीएचएस में पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों से परेशानियों की जानकारी हासिल की

by

ऊना, 29 अक्तूबर: ब्रिगेडियर संयोग नेगी ने आज ईसीएचएस पाॅलीक्लीनिक ऊना का दौरा किया। इस दौरान नेगी ने ऊना ईसीएचएस में उपस्थित पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों से बातचीत की तथा उनकी परेशानियों बारे भी जानकारी हासिल की। उन्होंने पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों को बताया कि किसी भी एम्पैनल्ड अस्पताल में अगर कोई समस्या आती हैं तो वह ओआईसी ईसीएचएस व स्टाफ से सांझा करें। कोई भी व्यक्ति अपनी जेब से नकद पैसे का भुगतान नहीं करेगा। ब्रिगेडियर ने कहा कि अगर कोई मरीज़ एडमिट होता है तो उपचार के दौरान दस्तावेजों को सही ढंग से पढ़कर हस्ताक्षर करें ताकि कोई भी गलत भुगतान न हो। उन्होंने बताया कि मिलिट्री अस्पताल में अच्छे डाॅक्टर व पूर्ण सुविधा उपलब्ध है, उनका लाभ लें।
संयोग नेगी ने ईसीएचएस के स्टाफ को परामर्श देते हुए कहा कि पूर्व सैनिकांे तथा उनके आश्रितों का सही ढंग से देखभाल करना हमारा सर्वप्रथम ध्येय है। इससे पूर्व ईसीएचएस पाॅलीक्लीनिक ऊना के ओआई मेजर रघबीर सिंह ने ब्रिगेडियर नेगी को पाॅलीक्लीनिक ऊना की कार्य प्रणाली बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना में 12,387 लोगों का क्षय रोग सर्वेक्षण किया गया

ऊना : क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला ऊना में किये गए क्षय रोग प्रसार व घटना दर की जांच के लिए सर्वेक्षण में पांच टीमों द्वारा घर-घर जाकर 12,387 लोगों का क्षय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिले में दो चरणों में होगी जनगणना : उपायुक्त मुकेश रेपासवाल

आधुनिक डिजिटल तकनीक से होगी जनगणना-2027 : जिला जनगणना अधिकारी एएम नाथ। चम्बा, 17 फरवरी : उपायुक्त व जिला जनगणना अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिला में जनगणना-2027 दो चरणों में की जाएगी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य ने किया युवा उत्सव का शुभारंभ : सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेना सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए अनिवार्य – विक्रमादित्य सिंह

शिमला, दिसम्बर 05 – लोक निर्माण, युवा सेवा व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज यहां कालीबाड़ी हाल में दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने ऊना क्षेत्र के धार्मिक तथा ऐतिहासिक स्थल पुस्तक का किया विमोचन

ऊना: 1 सितंबरः उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज ऊना क्षेत्र के धार्मिक तथा ऐतिहासिक स्थल पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक जिला के शिक्षाविद डॉ. रमन शर्मा लिखी है, जिसमें जिला के सभी...
Translate »
error: Content is protected !!