ब्रेन स्ट्रोक भारत में नई महामारी के रूप में उभर रहा – हर साल 1.5 मिलियन से 2 मिलियन नए स्ट्रोक के मामले सामने आ रहे : डॉ. विनीत सग्गर

by

होशियारपुर : “ब्रेन स्ट्रोक भारत में नई महामारी के रूप में उभर रहा है और हर साल 1.5 मिलियन से 2 मिलियन नए स्ट्रोक के मामले सामने आ रहे हैं। वास्तविक संख्या निश्चित रूप से अधिक होगी, क्योंकि इनमें से कई मरीज कभी भी स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं तक नहीं पहुंच पाते हैं।“

शुक्रवार को आईवीवाई अस्पताल में हेड न्यूरोइंटरवेंशन एंड एंडोवस्कुलर सर्जरी डॉ. विनीत सग्गर ने बताया की भारत में प्रतिदिन लगभग 3000-4000 स्ट्रोक होते हैं और 2-3% से अधिक का इलाज नहीं हो पाता है।

डॉ. सग्गर ने बताया कि दुनिया भर में ब्रेन स्ट्रोक की दर प्रति वर्ष 100,000 जनसंख्या पर 60-100 मामले है, जबकि भारत में यह 100,000 जनसंख्या पर 145 मामले के करीब है। वैश्विक स्तर पर सभी स्ट्रोक रोगियों में से 60% भारत में हैं।

कंसल्टेंट न्यूरोलॉजी डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि अब “मैकेनिकल थ्रोम्बेक्टोमी” नामक एक नई तकनीक के कारण, जो अब आइवी अस्पताल मोहाली में उपलब्ध है, इन रोगियों का इलाज 24 घंटों तक चयनित मामलों में किया जा सकता है। इस तकनीक में मस्तिष्क को खोले बिना थक्के को या तो एस्पिरेट किया जाता है या स्टेंट की मदद से मस्तिष्क से बाहर निकाला जाता है।

डॉ. प्रदीप ने कहा, “भारत जैसे विकासशील देश कम्युनिकेबल और नॉन-कम्युनिकेबल रोगों के दोहरे बोझ का सामना कर रहे हैं। स्ट्रोक भारत में मृत्यु और विकलांगता के प्रमुख कारणों में से एक है। संतुलन, आंखें, चेहरा, हाथ, वाणी और समय (BEFAST) में परिवर्तन यह जानने के लिए महत्वपूर्ण हैं कि क्या कोई व्यक्ति निकट भविष्य में स्ट्रोक से गुजरेगा। चेहरे का असमान होना जैसे मुंह झुका हुआ होना, एक हाथ नीचे की ओर लटका हुआ होना और अस्पष्ट वाणी स्ट्रोक के कुछ सामान्य लक्षण हैं।

इस अवसर पर आईवीवाई हॉस्पिटल मोहाली के डॉक्टरों की टीम ने एक स्ट्रोक हेल्पलाइन नंबर 9988823456 भी लॉन्च किया।

स्ट्रोक को रोकने के लिए करें :

Ø  बीपी कंट्रोल रखें

Ø  वजन कम करें

Ø  अधिक व्यायाम करें

Ø  बेबी एस्पिरिन लें

Ø  एट्रियल फिब्रिलेशन का इलाज करें

Ø  मधुमेह का इलाज करें-

Ø  धूम्रपान छोड़ें

Ø  स्ट्रोक के प्रति सचेत रहें

Ø  स्वस्थ बीएमआई और हिप-टू-वेस्ट अनुपात बनाए रखें

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विद्यार्थी स्वयं की क्षमता पहचान कर लक्ष्य प्राप्ति को कड़ी मेहनत करें : एसडीएम के.के.शर्मा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुम्मा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बोले एसडीएम जोगिन्दर नगर, 30 जनवरी: एसडीएम जोगिन्दर नगर कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में लक्ष्य प्राप्ति के लिए अपनी...
article-image
पंजाब

नंगल के व्यापारियों की समस्याओं को लेकर बीबीएमबी के चेयरमैन से मिले सांसद मनीष तिवारी

रोपड़: श्री आनन्दपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी नंगल के दुकानदारों की समस्याओं को लेकर निजी तौर पर भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड के चेयरमैन संजय श्रीवास्तव से मिला और बीते...
article-image
पंजाब

बसती सैसियां में गंदे पानी के निजात के लिए आज नालियों का काम शुरू करवाया : ज्योति

गढ़शंकर: गांव बसती सैसियां में गलियों व नालियों के निर्माण काम शुरू करवाया जा चुका है। जिसके तहत लगातार निर्माण कार्य जारी है। यह जानकारी देते हुए गांव बस्ती सैसियंा के सरपंच जतिंद्र ज्योति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आरोपी ने जंगल में दिया वारदात : चम्बा जिला के सलूणी में काॅलेज छात्रा के साथ हैवानियत की हदें पार , आरोपी युवक फरार

  एएम नाथ। चंबा : चम्बा जिले के उपमंडल सलूणी में कॉलेज छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक फरार है। वहीं पुलिस ने...
Translate »
error: Content is protected !!