ब्लाक स्तर पर 26 से आरंभ होंगी कार्यशालाएं, आपदा प्रबंधन के लिए तैयार किए जाएंगे वालंटियर्स : DC अमरजीत सिंह

by
हमीरपुर 19 फरवरी। किसी भी तरह की आपदा से निपटने हेतु प्रभावी तंत्र विकसित करने के लिए पंचायत स्तर पर युवा वालंटियर्स की टास्क फोर्स तैयार की जाएगी और इन वालंटियर्स को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशानुसार आने वाले तीन वर्षों के दौरान प्रत्येक पंचायत में कम से कम 10-20 स्वयंसेवी प्रशिक्षित किए जाएंगे, ताकि किसी भी तरह की आपात परिस्थिति में इनकी सेवाएं ली जा सकें।
उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि पंचायत स्तर के वालंटियर्स को प्रशिक्षित करने के लिए जिला के सभी विकास खंडों में 26 फरवरी से तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।
उपायुक्त ने जिला के सभी खंड विकास अधिकारियों को इन प्रशिक्षण कार्यशालाओं के लिए पंचायत प्रधानों, अन्य जनप्रतिनिधियों, सचिवों, आशा वर्करों और अन्य युवाओं को नामित करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने कहा कि युवा स्वयंसेवियों की उम्र 45 वर्ष से कम होनी चाहिए। प्रशिक्षण के लिए प्रतिभागियों को अपने साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक की एक प्रति और एक पासपोर्ट आकार का फोटो लाना होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01972-221277 पर संपर्क किया जा सकता है।
अमरजीत सिंह ने बताया कि जिला में लगभग 1190 स्वयंसेवियों को पहले ही प्रशिक्षित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य आपदा प्रबंधन में स्थानीय समुदाय की क्षमता एवं भागीदारी को बढ़ाना है।
उन्होंने बताया कि 26 फरवरी से आयोजित की जाने वाली प्रशिक्षण कार्यशालाओं में प्रतिभागियों को प्राथमिक चिकित्सा, सर्च एवं रेस्क्यू का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उपायुक्त ने जिला के सभी पंचायत जनप्रतिनिधियों से इस इन कार्यशालाओं में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि किसी भी तरह की आपदा से निपटने के लिए पंचायत स्तर तक एक सुनियोजित एवं प्रभावी तंत्र विकसित हो सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यटकों के लिए कैफे, रेस्टोरेंट, ट्री-हाउस : गोबिंद सागर झील के अंदरौली झोर पर 26.10 हेक्टेयर भूमि पर एथनो बोटेनिकल पार्क का निर्माण कार्य प्रगति पर

10 करोड़ से गोबिंद सागर झील के किनारों पर पर्यटन के लिए तैयार हो रही सुविधाएं, जल मार्ग से जुड़ेंगे दोनों झोर ऊना, 14 जूनः नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण गोबिंद सागर झील कुटलैहड़ विस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत : पांगी के कुठल ढांक में गिरने से

एएम नाथ। चम्बा  :   जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी के ग्राम पंचायत साच के दायरे में आने वाले कुठल गांव में एक युवक की ढांक में गिरकर मौत हो गई है। बताया जा...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

खैरा को अदालत ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा: खैरा की ग्रिफ्तारी के बाद कांग्रेस खुलकर खैरा के समर्थन में , नेता प्रतिपक्ष बाजवा और प्रदेश अध्यक्ष राजा बड़िंग ने आप सरकार हमला, शिरोमणि अकाली दल ने भी गिरफ्तारी की निंदा की

चंडीगढ़ : पंजाब के भुलथ से कांग्रेस के किसान सैल के अध्यक्ष व विधायक सुखपाल सिंह खेहरा को सुबह पांच वजे चंडीगढ़ स्थित निवास से जलालाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था । पुलिस ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संगठन ने हमेशा कर्मचारी हितों को सर्वोपरि रखते हुए उनकी आवाज़ को सशक्त रूप से उठाया : त्रिलोक ठाकुर

चम्बा में हर्षोल्लास के साथ मनाया राज्य स्तरीय अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का स्थापना दिवस 60वें स्थापना दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि रहें उपस्थित एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित...
Translate »
error: Content is protected !!