ब्लू स्टार कंपनी में ऑपरेटर के 50 पदों के लिए साक्षात्कार : 17 अप्रैल को घुमारवीं में सेल्स एग्जीक्यूटिव और सेल्स मेनेजर के 06 पदों के लिए घुमारवीं में होंगे साक्षात्कार

by
एएम नाथ।  बिलासपुर, 13 अप्रैल: ब्लू स्टार कंपनी, नाहन रोड, रामपुर काला अंब, जिला सिरमौर द्वारा ऑपरेटर के 50 पदों को भरा जा रहा है। जबकि श्रीराम इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, घुमारवीं, द्वारा सेल्स एक्जेक्यूटिव तथा सेल्स मेनेजर के 06 पदों को भी भरा जाएगा। इन पदों के लिए आगामी 17 अप्रैल को उप-रोजगार कार्यालय घुमारवीं में प्रातः 10ः30 बजे से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।
इस बारे जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मेहता ने बताया कि ब्लू स्टार के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी ट्रेड में आईटीआई, फिटर, टर्नर, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रिक, मोटर मेकेनिक, पंप ऑपरेटर और वेल्डर डिप्लोमा होना चाहिए। इन पदों के लिए 16 से 25 वर्ष आयु वर्ग के उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। चयनित अभ्यर्थियों को 16 हजार से 20 हजार 800 रुपये तक मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा।
इसी तरह सेल्स एग्जीक्यूटिव तथा सेल्स मेनेजर के इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक व एमबीए पास रखी गई है। इन पदों के लिए 25 से 45 वर्ष आयु वर्ग के उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। चयनित अभ्यर्थियों को 20 हजार से 30 हजार रुपये तक मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित स्थान, तिथि व समय पर उपस्थित होकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। इस बारे अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01978-222450 पर संपर्क किया जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

The Mashal of ‘Khedan Watan

Cabinet Minister Bram Shankar Jimpa, MP Dr. Raj Kumar Chabbewal, Deputy Commissioner Komal Mittal and Mayor Surinder Kumar along with international players participated in the Mashal march – Cabinet Minister Jimpa and MP Dr....
article-image
पंजाब

होशियारपुर का युवक गढ़शंकर में 30 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार

 गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों के तलाशी अभियान में एक कार सवार युवक से 30 ग्राम हेरोइन बरामद कर मामला दर्ज किया है और युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक युद्ध, नशे के विरुद्ध’ अभियान में आयोजित की एथलेटिक्स स्पर्धाएं : उपायुक्त अमरजीत सिंह ने किया शुभारंभ, लगभग 13 स्कूलों के एथलीटों ने लिया भाग

एएम नाथ। हमीरपुर 27 नवंबर :  नशे की समस्या के खिलाफ जिला पुलिस द्वारा आरंभ किए गए विशेष अभियान – ‘एक युद्ध, नशे के विरुद्ध’ के तहत वीरवार को दोसड़का के पुलिस मैदान में...
article-image
पंजाब

विद्या मंदिर के खिलाड़ियों ने 68वीं नेशनल नेटबॉल प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीतकर की ऐतिहासिक जीत प्राप्त

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : लुधियाना में आयोजित 68वीं नेशनल नेटबॉल प्रतियोगिता में होशियारपुर जिले के विद्या मंदिर स्कूल की खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ टीम को हरा कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। यह होशियारपुर ज़िले के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!