भगवंत मान अंगूठा लगाने वाला सीएम, असलियत में तो सीएम केजरीवाल है : सुखबीर सिंह बादल

by

पूर्व विधायक भुल्लेवाल राठां ,एसजीपीसी सदस्य ​​डॉ. जंग बहादुर सिंह राय सहित गढ़शंकर से पुनर सुरजीत दल के सभी 22 स्टेट डेलीगेट शिरोमणि अकाली दल में शामिल

गढ़शंकर : भगवंत मान अंगूठा लगाने वाला सीएम है असलियत में तो सीएम तो केजरीवाल है यह शब्द शिरोमणि अकाली दल द्वारा अनाज मंडी सैला खुर्द में आयोजित पंजाब बचाओ रैली शिरोमणी अकाली दल बादल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आमदमी पार्टी की पंजाब पर तंज कसते हुए कहे। उन्होनों कहा आप सरकार सबसे निकम्मी सरकार है। सरकार से लोगों को बहुत उम्मीदें थी पर इस सरकार ने कोई काम नहीं किया। पूरे पंजाब में लोग बहुत परेशान है। सरकार के काम विज्ञापनों तक सीमित है, जमीनी स्तर पर सरकार ने लोगो को गुमराह करने के इलावा कुछ नहीं किया है।
सुखबीर सिंह बादल ने कहा उन्हीनों कहा पंजाब इस समय पंजाब में डर का माहौल है।व्यापारी वर्ग को आए दिन लाखों रुपए की फिरौती देने के लिए धमकाया जा रहा है , गैंगस्टरों ने लोगो के नाक में दम दिया हुआ है। आप सरकार से अमन कानून की स्थिति को संभाला ही नहीं जा रहा है। हमने अकाली सरकार आने पर इन गैंगस्टरों को ठीक कर दिया जाएगा। उन्होनों कहा अगर पंजाब में शिरोमणी अकाली दल की सरकार बनने पर जिले में एक मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। सिंचाई के ट्यूबवेल के कनेक्शन एक हफ्ते के अंदर ही दे दिए जाएगा। उन्होनों ने कहा सबसे ज्यादा विकास अकाली सरकार के समय हुआ था। हमने 36 हजार करोड़ के नेशनल हाईवे केंद्र स मंजूर करवाए थे। हमने जो कहा था वह करके भी दिखाया था। इस दौरान सुखबीर सिंह बादल ने जाते जाते सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां को हल्का इंचार्ज गढ़शंकर बनाने की की घोषणा भी कर दी । इस रैली दौरान एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी, एसजीपीसी सदस्य डॉ. जंग बहादुर सिंह राय , सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां , पूर्व मंत्री सोहन सिंह ठंडल , पूर्व नगर कौंसिल गढ़शंकर के पूर्व अध्यक्ष राजिंदर सिंह शुका , पूर्व सांसद वरिंदर बाजवा, जतिंदर सिंह लाली बाजवा,, इक़बाल खेड़ा,हरजीत सिंह भातपूरी, हरप्रीत सिंह बेदी, अवतार सिंह नानोवाल, जगदेव सिंह गढ़ी मानसोवल, अजय खेपड़ मौजूद थे।

पूर्व विधायक भुल्लेवाल राठां , एसजीपीसी सदस्य ​​डॉ. जंग बहादुर सिंह राय सहित पुनर सुरजीत दल के सभी 22 स्टेट डेलीगेटों का शिरोमणि अकाली दल में शामिल होने पर स्वागत : सुखबीर बादल

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य और पूर्व विधायक सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां , एसजीपीसी सदस्य , ​​डॉ. जंग बहादुर सिंह राय, सतविंदर सिंह ढट्ट और उनके साथ गढ़शंकर से सबंधित पुनर सुरजीत दल के सभी 22 स्टेट डेलीगेट और दर्जनों दूसरी जानी-मानी हस्तियां आज अपनी माँ पार्टी शिरोमणि अकाली दल में घर लौटने पर सुखबीर बादल ने स्वागत करते हुए कहा  इनके लौटने से, जहां दोआबा इलाके में शिरोमणि अकाली दल को बड़ी ताकत मिली है और इस इलाके से “चुल्ला दल” का सफाया हो गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

बच्चों ने कड़ाके की ठंड में लगाया धरना :सरकारी स्कूल काला टिब्बा में तीन महीने से अनुपस्थित था अंग्रेज़ी अध्यापक

अबोहर। गांव काला टिब्बा स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल में अंग्रेज़ी अध्यापक की लंबे समय से अनुपस्थिति को लेकर विद्यार्थियों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। सुबह भीषण ठंड और घनी धुंध के...
article-image
पंजाब

Hoshiarpur’s New ADC (Development)

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 17 : Indian Administrative Service (IAS) officer of the 2023 batch, Punjab cadre, Rakesh Kumar Meena, who recently took charge as the Additional Deputy Commissioner (Development), Hoshiarpur, has outlined his vision for accelerating...
article-image
पंजाब

डीएवी कालेज में लोहड़ी का पर्व श्रद्धा व उत्साह से मनाया

गढ़शंकर : डी.ए.वी कालेज फॉर गल्र्स गढ़शंकर में प्रिंसीपल डा. बिक्कर सिंह के नेतृत्व में लोहड़ी का पर्व श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया। इस मौके आयोजित विशेष समागम में मुख्यातिथि के रूप में...
Translate »
error: Content is protected !!