भटियात में स्वास्थ्य, परिवहन और सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, जनआंदोलन की चेतावनी

by

HRTC, अस्पताल और नगर पंचायत के खिलाफ समाजसेवी संस्थाओं का मोर्चा

जनसमस्याओं के समाधान की मांग, विधायक पाठनिया पर जताया भरोसा

एएम नाथ। चुवाड़ी (चंबा), :  भटियात क्षेत्र में स्वास्थ्य, परिवहन और सफाई व्यवस्था को लेकर समाजसेवी संस्थाओं ने सरकार और संबंधित विभागों के खिलाफ आवाज बुलंद की है। संस्थाओं का आरोप है कि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है, जिससे आम लोगों को रोजमर्रा की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन और सरकार से समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
समाजसेवी संगठनों ने सबसे पहले हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। उनका कहना है कि पठानकोट-दादरियाडा बस सेवा को निर्धारित रूट तक संचालित नहीं किया जा रहा है, जिससे दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा कई रूटों पर पुरानी और जर्जर बसें चलाई जा रही हैं, जो यात्रियों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती हैं।
संगठनों ने बताया कि चुवाड़ी से होवार रूट पर शाम साढ़े पांच बजे के बाद कोई बस सेवा उपलब्ध नहीं होती, जबकि इस मार्ग से छह से सात पंचायतों के लोग जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस रूट पर चलने वाली अंतिम बस करीब 40 वर्ष पुरानी है। वहीं साढ़े पांच बजे के बाद चुवाड़ी में अन्य रूटों की चार-पांच बसें पहुंचती हैं, लेकिन होवार क्षेत्र के लोगों के लिए कोई सुविधा नहीं है। ऐसे में ग्रामीणों को घर पहुंचने के लिए महंगी टैक्सी सेवाओं का सहारा लेना पड़ता है। लोगों ने आरएम चम्बा से शाम साढ़े छह या सात बजे के आसपास अतिरिक्त बस सेवा शुरू करने की मांग की है।
स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी संस्थाओं ने चिंता जताई। उनका कहना है कि चुवाड़ी सिविल अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी लंबे समय से बनी हुई है। कई मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद बड़े अस्पतालों के लिए रेफर कर दिया जाता है, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। संस्थाओं ने अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सहित अन्य आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई।
नगर पंचायत चुवाड़ी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए गए। संस्थाओं का आरोप है कि लोगों से नियमित रूप से सफाई कर और अन्य शुल्क वसूले जाते हैं, लेकिन सफाई व्यवस्था अपेक्षित स्तर की नहीं है। उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता और कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था में सुधार की मांग की।
हालांकि, संगठनों ने भटियात के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पाठनिया पर भरोसा जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि वे क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे। संस्थाओं ने जनता से भी जागरूक होकर जनहित के मुद्दों पर एकजुट होने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

24 फरवरी से चंबा प्रवास पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

26 फरवरी को जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक की करेंगे अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा, 22 फरवरी : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 24 से 27 फरवरी तक चंबा प्रवास पर रहेंगे। विभागीय...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी हादसे को लेकर बड़ा खुलासा : घटना से पहले कार ड्राइवर ने इंस्टा पर डाला वीडियो- ‘मैं मर जाऊं तो…

रोहित जसवाल : चिंतपूर्णी ।। हिमाचल के चिंतपूर्णी में 200 फीट नीचे खाई में कार हादसे का वीडियो वायरल हुआ है. जो पहाड़ी के रास्ते में अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. इस हादसे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोगों में डिजिटल जागरूकता जरुरी : उपायुक्त उपायुक्त ने डिजिटल एवं फाइनेंशियल लिटरेसी अभियान को दिखाई हरी झंडी

एएम नाथ। चम्बा, 23 फरवरी :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज जिला प्रशासन एवं सेवा हिमालय के संयुक्त तत्वावधान में संचालित “डिजिटल एवं फाइनेंशियल लिटरेसी” अभियान के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम एवं डिजिटल वैन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायती राज संस्थाओं के लिए विकास खण्ड सोलन में द्वितीय चरण में 83.48 प्रतिशत मतदान

सोलन:  सोलन जिला के विकास खण्ड सोलन में पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण में 83.48 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। उपायुक्त...
Translate »
error: Content is protected !!