भटोली स्कूल में सत्ती ने वितरित किए 70 योगा मैट

by

ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल ंिसह सत्ती ने आज राजकीय माध्यमिक पाठशाला भटोली में 70 योगा मैट वितरित किए। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न योगासनों का डेमो करके भी दिखाया गया।
इस अवसर पर सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि भारतीय समाज में प्राचीन काल से ही योग अभ्यास दिनचर्या का महत्वपूर्ण व अभिन्न अंग रहा है। योग क्रीयाएं जहां मनुष्य को मानसिक और शारीरिक क्षमता को विकसित करते हैं वहीं दूसरी ओर कई रोगों और अक्षमताओं से छुटकारा पाने में भी मददगार सिद्ध होती हैं। उन्होंने कहा कि शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करना ही योग है। उन्होंने कहा कि आज के आधुनिकता के युग में प्रत्येक नागरिक को योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिएं ताकि वे एक स्वस्थ और लंबी उम्र जी सकें।
सत्ती ने बताया कि मिडल स्कूल भटोली ने स्वच्छता व सौंदर्यीकरण में मिसाल पेश की है। यहां वेस्ट मैटिरियल से गमले बनाए गए हैं, सुव्यवस्थित क्यारियां, हाईटैक किचन और कम खर्च में वर्षा जल संग्रहण टैंक बनाया गया है। उन्होंने बताया कि यह बड़े हर्ष की बात है कि मिडल स्कूल भटोली ने अपनी श्रेणी के स्कूलों में ब्लाॅक स्तर पर प्रथम अवार्ड प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि स्कूल के कमरों की मरम्मत के लिए 4 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हो चुकी है और शीघ्र ही मरम्मत कार्य पूर्ण करके स्कूल की सुंदरता को नया रुप दिया जाएगा।
सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि ऊना विधानसभा क्षेत्र एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनने की राह में निरंतर अग्रसर है तथा क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्य प्रगति पर हैं। विस के तहत आने वाले समय में पांच बड़े स्टेडियम की जनता को सौगात मिलेगी जिनमें जलग्रां, बहडाला, देहलां अप्पर, बसदेहड़ा और संतोषगढ में बनने वाले स्टेडियम शामिल हैं। उन्होंने बताया कि भटोली, मैहतपुर और बनगढ़ के खिलाड़ियों की सुविधा के लिए आने वाले समय में भटोली में राधास्वामी सत्संग के सामने स्टेडियम बनाने के प्रयास किए जाएंगे।
सत्ती ने बताया कि आने वाले 3 से 4 माह में 29 करोड़ की लागत से पूर्ण करके मिनी सचिवालय, 49 करोड़ से व्यावसायिक पुनर्वास केन्द्र के भवनों को जनता को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 8 करोड़ से आईटीआई का भवन, 1.50 करोड़ से वेंडिंग मार्किट, 3.33 करोड़ से सर्किट हाउस का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है। उन्होंने बताया कि जिला ऊना में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए भी अनेकों प्रयास किए गए हैं। मलाहत में 400 करोड़ से बनने वाले पीजीआई सेटेलाइट सैंटर की चारदीवारी, पानी, बिजली व सड़क का कार्य पूर्ण किया जा चुका है और अस्पताल का निर्माण भी शीघ्र आरंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल में 20 करोड़ से मातृ-शिशु अस्पताल बनाया जा रहा है जबकि नगर परिषद संतोषगढ़ में 4.55 करोड़ रुपए से अस्पताल का निर्माण भी पूर्ण हो चुका है।
सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेशवासियों के आर्थिक व सामाजिक उत्थान के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर गत चार वर्षाे से निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं आरंभ कीं हैं। वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में प्रदेश सरकार ने अनेकों ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए आयु सीमा घटाकर 60 वर्ष की गई है, जिससे लाखों नए पात्र व्यक्ति इस योजना के दायरे में आएंगे तथा सरकार इन लाभार्थियों को एक हजार रुपए प्रतिमाह पेंशन देगी। वहीं विधवा पेंशन को बढ़ाकर 1150 रुपए और 70 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों को पेंशन 1700 रुपए करने का प्रस्ताव किया गया है। इसके अलावा गृहिणी सुविधा व उज्ज्वला योजना के तहत तीन सिलेंडर फ्री प्रदान करने के फैसला लिया गया है जिसके तहत पुराने लाभार्थियों को तीन सिलेंडर दिए जाएंगे। सत्ती ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाकर 9000, सहायिकाओं का 6000 रुपए, आशा वर्कर्स का 4600 रुपए, पंचायत चैकीदारों का मानदेय 6400 रुपए, मिड डे मील वर्कर्स का मानदेय बढ़ाकर 3400 रुपए किया गया है। उन्होंने कहा कि हिमकेयर के कार्ड जो पहले एक वर्ष के लिए होते थे, अब वह तीन साल के बाद रिन्यू होंगे। इस योजना के तहत सरकार 5 लाख रुपए का फ्री इलाज करती है।
इससे पूर्व सतपाल सिंह सत्तीे ने भटोली में गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य पर आयोजित धार्मिक समागम में भी शिरकत कर गुरु जी की प्रतिमा के समक्ष माथा टेका।
इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी, मैहतपुर के प्रधान राजिन्द्र चौधरी, शिक्षा उपनिदेशक देवेन्द्र चंदेल, सैंटर हैड टीचर रमेश बग्गा, बूथ अध्यक्ष कुंदन लाल, पवन कुमार, मास्टर सतपाल, अनुराधा सहोड़, विनय शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भटियात की दुर्गम पंचायतों में पेयजल व्यवस्था पर 100 करोड़ के परियोजना प्रस्ताव तैयार : विधानसभा अध्यक्ष

कुलदीप सिंह पठानिया ने तीन संपर्क सड़कों के निर्माण की रखी आधारशिला पातका- बड़ीधार संपर्क मार्ग को  , छतरील गांव तक मिलेगा विस्तार, अगले दो वर्षों के दौरान व्यय होंगे 18 करोड़ एएम नाथ।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सुक्खू सरकार में अनदेखी : जीत दिलाने वाले कार्यकर्ताओं को उचित मान-सम्मान मिलने में कहीं न कहीं कुछ कमी : पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक राठौर

शिमला :  कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सुक्खू सरकार में अनदेखी हो रही है। यह शब्द  कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ठियोग से विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहे । । उन्होने ने कहा कि कार्यकर्ताओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

9700 करोड़ रुपए के दावे केंद्र सरकार को भेजे, भाजपा नेता इस धनराशि को जारी करने में रोड़े अटका रहे – मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

मुख्यमंत्री ने नादौन विधानसभा क्षेत्र के लिए चार विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला रखी 44.46 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजना में होगा अत्याधुनिक यूवी फिल्टर तकनीक का इस्तेमाल नादौन  :  मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम 29 को मंडी में लेंगे अधिकारियों की बैठक : राहत-पुनर्वास कार्यों की समीक्षा के साथ पुनर्स्थापन गतिविधियों तथा सुरक्षा की दृष्टि से भविष्य के लिए उठाए कदमों का भी लेंगे ब्यौरा

मंडी, 25 सितंबर। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 29 सितंबर को मंडी में अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक लेंगे। इसमें वे मंडी जिले में प्राकृतिक आपदा के नुकसान व उसके उपरांत के राहत-पुनर्वास कार्यों की...
Translate »
error: Content is protected !!