भट्ठा एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने विधानसभा डिप्टी स्पीकर जयकिशन सिंह रोडी को किया सन्मानित।

by

गढ़शंकर – रविवार को पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर व गढ़शंकर से आप पार्टी के विधायक जयकिशन सिंह रोड़ी के निवास स्थान पर पंजाब भट्ठा असोसियेशन के प्रतिनिधि मंडल ने मिलकर उन्हें विधानसभा का डिप्टी स्पीकर चुने जाने पर सन्मानित किया। इस अवसर पर हरविंद्र सिंह सेखों प्रधान जिला संगरुर भट्ठा मालिक एसोसिएशन, प्रेम गर्ग प्रधान संगरूर भट्ठा मालिक एसोसिएशन, पवन कुमार, धर्मपाल भट्ठा मालिक संगरूर जिला, मनीष गुप्ता प्रधान होशियारपुर तहसील भट्ठा मालिक एसोसिएशन व पंकज डडवाल जनरल सचिव होशियारपुर तहसील भट्ठा मालिक एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित थे। भट्ठा एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने डिप्टी स्पीकर जयकिशन सिंह रोडी को विस्तार से भट्ठा इंडस्ट्रीज को आ रही मुश्किलों जैसे कि जीएसटी को 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत करने और माइनिंग की पॉलिसी को आसान बनाने के बारे में विचार-विमर्श किया। डिप्टी स्पीकर पंजाब जी ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह पंजाब सरकार भट्ठा इंडस्ट्रीज को पेश आ रही मुश्किलों को दूर करने की कोशिश करेगी। उन्होंने डिप्टी स्पीकर से कोयले के दामों में हुई बढ़ोतरी के बारे में भी अवगत कराया। प्रतिनिधि मंडल ने उनसे आग्रह किया कि पंजाब सरकार भट्ठा इंडस्ट्रीज को सस्ते दाम पर कोयला मुहैया करवाये ताकि लाखों लोगों को रोजगार देने वाली इस इंडस्ट्रीज को बचाया जा सके।
फ़ोटो….
विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जयकिशन सिंह रोडी को उनके निवास पर सन्मानित करते हुए भट्ठा एसोसिएशन के सदस्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बॉर्डर पर चल रही थी गोलियां, 10 वर्षीय श्रवण सिंह ने फौजियों तक पहुंचाई चाय और लस्सी : सेना ने Operation Sindoor’ के सबसे युवा नागरिक योद्धा के रूप में सम्मानित

चंडीगढ़: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित आतंकी ठिकानों पर जबरदस्त हवाई हमले किए। इस सैन्य कार्रवाई के...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल पंडोरी बीत में नवनिर्मित चारदीवारी और साइंस लैब का उद्घाटन डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने किया

गढ़शंकर।  सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल पंडोरी बीत में नवनिर्मित चारदीवारी और साइंस लैब का उद्घाटन गढ़शंकर विधायक आम आदमी पार्टी और डिप्टी स्पीकर पंजाब विधानसभा जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने किया। मुख्याध्यापक लखविंदर सिंह...
article-image
पंजाब

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खोला बड़ा राज : भिंडरावाले और राजीव गांधी के बीच क्यों नहीं हो पाई बैठक

चंडीगढ़ : पंजाब के सबसे अधिक अशांति वाले काले दौर में 1980 के दशक की शुरुआत में तत्कालीन कांग्रेस सांसद कैप्टन अमरिंदर सिंह को राजीव गांधी ने जरनैल सिंह भिंडरावाले के साथ बैठक की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

उम्र 28 साल की है अभी, 45 साल की सजा न हो…. अमेरिका में गिरफ्तार पंजाबी ट्रक चालक के परिवार की गुहार

चंडीगढ़ : अमेरिका में हाल ही में हुए एक सड़क हादसे ने भारतीय समुदाय के लोगों को झकझोर कर रख दिया है । हादसे के बाद गिरफ्तार ट्रक चालक जो पंजाब के रहने वाले...
Translate »
error: Content is protected !!