भदौड़ी में 2 पक्षों के बीच लड़ाई-झगड़ा मारपीट : क्रॉस एफआइआर, दोनों पक्ष के 9 पर मामला दर्ज

by

हरोली : भदौड़ी में दो पक्षों के बीच लड़ाई-झगड़ा मारपीट होने का मामले में हरोली पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज किया है। भदौड़ी के प्रकाश चंद का आरोप है कि रविवार शाम उसके घर के बाहर पंजाब के 5 युवकों ने आकर लड़ाई झगड़ा किया। उसे जान से मारने की धमकियां दी। प्रकाश चंद ने हरोली पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ आईपीएस की धारा 341,147,148,149, 504और 506 केस दर्ज किया है। उधर इसी मामले में पंजाब के रोपड़ जिले के खेड़ा गांव निवासी साहिल के ने भी शिकायत दर्ज कराई है। साहिल ने बताया कि जब वह भदौड़ी से अपने घर वापस जा रहे थे तो प्रकाश चंद और इसके अन्य 4 साथियों ने मिलकर नंगलखुर्द में इनका रास्ता रोका, फिर उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीएस की धारा 324,147,148 और 149 के तहत मामला दर्ज किया है। हरोली के डीएसपी अनिल पटियाल ने कहा कि पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। इसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

रसहेड़ में शहीद के परिजनों ने आंगनबाड़ी के भवन का करवाया निर्माण

धर्मशाला, 28 दिसंबर। बाल विकास परियोजना धर्मशाला के अंर्तगत ग्राम पंचायत रसहेड में शहीद रजनीश के परिजनों ने अपने खर्चे से आंगनबाडी केन्द्र का भवन निर्मित कर मिसाल कायम की है। बाल विकास विभाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों के रूप में विकसित होंगे 2050 स्कूल : सुनील शर्मा बिट्टू

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने किया जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का समापन हमीरपुर 18 नवंबर। 31वां जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन शनिवार को ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर में संपन्न हो गया। सम्मेलन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की टिकटो पर आज दिल्ली में होगा मंथन, कांग्रेस में यह नाम चल रहे आगे…… मुख्यमंत्री सुक्खू दिल्ली रवाना

एएम नाथ। शिमला : भाजपा में शामिल हुए तीनों निर्दलीय निष्काषित विधायकों को तीनों सीटों पर विरोध के बावजूद भाजपा ने टिकट दे कर मैदान में उतार दिया। लेकिन अभी तक कांग्रेस के टिकट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वच्छता में श्रेष्ठ कार्य करने वाली पंचायतें होंगी सम्मानितः जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी

जिला परिषद अध्यक्ष ने स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा की ऊना: 28 जुलाई 2022- स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा के संबंध में डीआरडीए सभागार में आज एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता...
Translate »
error: Content is protected !!